PM Fasal Bima Yojana: राजस्थान में कृषि योजनाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कृषक हितेषी नीतियों का फायदा राज्य के किसानों को मिल रहा है। इसी क्रम में 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान के तहत' राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने कहा कि फसल बीमा योजना को और सरल बनाने व किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्रदान करने के लिए ये कार्यक्रम शुरू किया गया है।
1.53 करोड़ बीमा पॉलिसियों का वितरण
किसानों को सही समय पर खराब हुई फसलों के जानकारी नहीं मिल पाने एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। पॉलिसियों का वितरण 15 मार्च तक किया जाएगा। 5 फरवरी को एग्रोस्टेक योजना आयोजित किया जाएगा। कैंप लगाकर पॉलिसीयो का वितरण किया जाएगा। अगर कोई किसान पॉलिसी पाने से वंचित रह जाते हैं, तो वे अपनी फसल बीमा पॉलिसी संबंधित कृषि पर्यवेक्षक से प्राप्त कर सकते हैं।
किसानों की ढाल बनी फसल बीमा योजना
शासन सचिव ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण भारी भरकम नुकसान झेलना पड़ता है। नुकसान से बचने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है, जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।
प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषकों को अगर नुकसान होती है, तो उन्हें सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता से मजबूती मिलेगी। बीमा कंपनियों द्वारा राज्य के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर लगभग 1 करोड़ 53 लाख़ बीमा पॉलिसियों का वितरण किया जाएगा।
सभी वर्ग के किसानों के लिए बीमा ऐच्छिक
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत खरीफ फसल के लिए 2 प्रतिशत और वाणिज्यिक व बागवानी फसलों के लिए 5 प्रतिशत प्रीमियम अदा करना पड़ता है। फसल बीमा योजना सभी श्रेणी के किसानों के लिए बीमा का विकल्प स्वैच्छिक है।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan Agriculture Development: फसल गिरदावरी में आया बड़ा बदलाव, क्या अब किसानों को मिलेगा नया अधिकार?