Lado Protsahan Yojana: महिला सशक्तिकरण की बात हो तो, इस मुहिम को रफ्तार देने के मामले में राजस्थान की भजनलाल सरकार सबसे अव्वल नजर आती है। तमाम योजनाओं का संचालन कर राजस्थान सरकार राज्य की महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। सरकार का दावा है कि जब परिवार की महिलाएं सशक्त होंगी, तो परिवार निश्चित रूप से सशक्त होगा। इससे राजस्थान के विकास को रफ्तार मिलेगी।
इसी कड़ी में सरकार ने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत अगली किस्त जारी करने की बात कही है। मार्च 2025 में 3 लाख बालिकाओं के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना की रकम उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इससे सशक्तिकरण को रफ्तार मिलेगा।
बालिकाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी धनराशि
लाडो प्रोत्साहन योजना के 3 लाख लाभार्थी बालिकाओं को मार्च 2025 में बड़ा तोहफा मिलने वाला है। राजस्थान की भजनलाल सरकार लाभार्थी बालिकाओं के खाते में योजना के तहत मिलने वाली धनराशि ट्रांसफर करेगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हवाले से सामने आई है।
बता दें कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 33 करोड़ रुपए की पहली किस्त राजस्थान सरकार की ओर से जारी की जा चुकी है। अब मार्च 2025 में दूसरी किस्त ट्रांसफर करने की बात चल रही है। इससे कुल 3 लाख बालिकाएं लाभान्वित होंगी और राज्य में महिला सशक्तिकरण को रफ्तार मिल सकेगी।
महिलाओं को सशक्त कर रही सरकार
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। इसी क्रम में लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर उसके उच्च शिक्षा हासिल करने तक उसे 7 किस्तों में 1 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार मुख्यमंत्री नारी उद्यम शक्ति योजना के तहत महिलाओं को बैंक से सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध करा रही है। महिलाओं के उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए भी सरकार की ओर से खास मुहिम चलाई जा रही है।
यह तमाम प्रयास धीरे-धीरे रंग ला रहे हैं और राजस्थान की महिलाएं पूर्व के मुकाबले अधिक सशक्त हो रही हैं। सरकार का दावा है कि निकट भविष्य में महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए प्रयास में इजाफा किया जाएगा ताकि परिणाम और बेहतर हो।
ये भी पढ़ें:- केंद्र सरकार ने दिया राजस्थान को तोहफा: पेयजल परियोजनाओं के लिए मिलेंगे 567 करोड़ रुपये, जानिए क्या है प्लान