Neev Programme Launched: लड़कियों के वर्तमान और भविष्य की बेहतर होती स्थिति और उनके जीवन में होने वाले बेहतर बदलाव में हर छोटा से छोटा अभियान या किया गया कार्य अहम भूमिका निभाती है। इस तरह की पहल समाज में लड़कियों के प्रति नई सोच को भी डेवलप करती है।
ऐसा ही एक खास पहल की शुरुआत बारां जिला के प्रशासन कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत की गई है। जिसका नाम 'नींव-लड़कियां भागे सबसे आगे' रखकर कार्यक्रम की शुरुआत की है। वहीं इस कार्यक्रम का संचालन हमारी लाडो फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में किशोरियों के बीच व्यापक विकास को बढ़ावा देना है।
क्या है मुख्य उद्देश्य?
इस कार्यक्रम के तहत जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों की कक्षा 6 और 7 की 350 बालिकाओं को 10 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका उद्देश्य प्रशिक्षण में आत्मरक्षा, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देना है। वहीं कार्यक्रम का समापन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तारीख को 5 किलोमीटर की दौड़ के साथ होगा।
कैसे प्रभावी है प्रशिक्षण?
वहीं प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 16 प्रतिनिधियों को कोच के रूप में तैयार किया गया है। वहीं यह प्रशिक्षण पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गजनपुरा में हमारी लाडो फाउंडेशन की संस्थापिका और कोटा से आई टीम मेंबर वसुंधरा राजावत द्वारा दिया गया।
लॉन्च इवेंट के दौरान जिला कलेक्टर तोमर ने शैक्षिक नवाचार और महिला सशक्तिकरण में कार्यक्रम की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, हमारी प्रशासनिक टीम ने लड़कियों को व्यापक प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व और आत्मरक्षा के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए 'नीव' को डिजाइन किया है।