Benefits of Munakka: मुनक्का खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मुनक्के में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। ये शरीर को पर्याप्त पोषण और ऊर्जा देता है। सर्दियों में मुनक्का खाना ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन गर्मियों में मुनक्के का सेवन करने वाले लोगों को भी इसके फायदे मिलते हैं। सर्दियों में आप जैसे चाहें वैसे मुनक्के का सेवन कर सकते हैं लेकिन गर्मियों में मुनक्के को रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाना चाहिए। मुनक्के का सेवन करने के बहुत से लाभ होते हैं।
पेट के लिए लाभदायक है मुनक्का
गर्मियों में लोगों को पेट से जुड़ी समस्या का काफी सामना करना पड़ता है। ऐसे में भीगे हुए मुनक्के का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है। मुनक्के में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ ही आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। भीगे हुए मुनक्कों का नियमित सेवन करने से गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है मुनक्का
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मुनक्का बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्के में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसकी मदद से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम होता है। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम हो सकता है।
खून की कमी को करता है दूर
शरीर में खून की कमी है, तो मुनक्का फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने से हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें आयरन की मात्रा पाई जाती है। नियमित सेवन करने से एनीमिया से भी छुटकारा मिल सकता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए मुनक्के का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
ये भी पढ़ें: Lemon for Skin Care: स्किन प्रोब्लम्स से दूर रखता है नींबू, इस तरह से करें इस्तेमाल और देखें चमक