rajasthanone Logo
Drinking Tea While Smoking: चाय के साथ सिगरेट का सेवन करना सेहत के लिए बेहद नुकानदायक हो सकता है। इससे आपको गले का कैंसर, आंतों में सूजन और पेट से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

Drinking Tea While Smoking: वर्तमान समय में सिगरेट पीने का एक फैशन हो गया है। एक हाथ में सिगरेट और दूसरे हाथ में चाय लेकर एक अलग अंदाज में नजर आते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि गरम चाय और सिगरेट से  ताजगी और राहत मिलती है। हालांकि बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते कि चाय और सिगरेट के कॉम्बिनेशन से घातक बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो समय रहते अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए। इस कॉम्बिनेशन से आंतों में सूजन, खून की कमी, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और गले में कैंर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं।

चाय और सिगरेट से हो सकती हैं ये परेशानियां

  • चाय और सिगरेट का साथ में सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे कब्ज और अन्य पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 
  • धूम्रपान करना फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे आंतों से संबंधी परेशानी भी हो सकती है। 
  • ज्यादा चाय और सिगरेट पीने से पेट में जलन और सूजन हो सकती है। इससे भी आपकी आंतों में सूजन हो सकती है। 
  • चाय पीने से शरीर में खून की कमी होती है। इसमें मौजूद निकोटीन ब्लड सर्कुलेशन को कम करके सर्कुलेशन की क्षमता को कम करता है। 
  • इसके अलावा चाय और सिगरेट का साथ में सेवन करने से गले में कैंसर का खतरा डबल हो जाता है।
  • चाय और सिगरेट का सेवन करने से हार्ट अटैक की समस्या बढ़ जाती है।
  • साथ ही ब्लड प्रेशर बढ़ने की भी संभावना बनी रहती है। 

कैसे पाएं इस आदत से छुटकारा

अगर आपको भी चाय और सिगरेट की लत है, तो इसे छोड़ना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आपको चाय पीना कम करके हर्बल चाय पीनी चाहिए। चाय की जगह ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। भरपूर ऐसी डाइट लें, जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। आप अपने आहार में साबुत अनाज, फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं। धीरे-धीरे सिगरेट पीना कम करें क्योंकि ये आदत बहुत नुकसान देती है। 

ये भी पढ़ें: Usha Temple: भगवान श्री कृष्ण के पौत्र की प्रेम कहानी का प्रतिक है भरतपुर का यह मंदिर, जानें इससे जुड़ी रोचक कहानी

5379487