Ker Khane Ke Fayde : गर्मी का मौसम आते हैं गर्मियों से निजात दिलाने वाले फल फ्रूट की बिक्री बढ़ जाती है। भारतीय बाजारों में खरबूजा,लीची,नारियल पानी तरबूज,आम, ककड़ी जैसे ठंडक देने वाले फल खूब बिकने लगते हैं। लोग ना इसे सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खरीदते हैं बल्कि गर्मियों से निजात दिलाने और डिहाइड्रेशन की कमी से बचने के लिए खरीदते हैं। आपको बता दे की राजस्थान में एक ऐसी ही एक सब्जी मौजूद है गर्मी आते हैं उसकी डिमांड बढ़ जाती है। केर-सांगरी जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है बल्कि विटामिन और मिनरल से भी भरपूर होता है। साथ ही कई तरीके की बीमारियों से छुटकारा भी दिलाती है। शरीर में पानी का कमी भी नहीं होने देता है। आईए जानते हैं केर सांगरी के फायदे...
न खाद न पानी अपने आप से उगती केर-सांगरी
पारंपरिक रूप से केर सांगरी राजस्थानी सब्जी है। केर सांगरी का उपज प्रकृति रूप से अपने आप होता है। इसे उगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। कई बीमारियों से लड़ने में मददगार है। सब्जी के साथ-साथ इसकी अचार भी बनती है।
हड्डियों के दर्द जैसी समस्याओं से निजात
केर-सांगरी में कैल्शियम,कार्बोहाइड्रेट,विटामिन A और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे खून की कमी दूर होती है और हड्डियों में दर्द की समस्या भी कम होती है। केर सांगरी को सुखाकर भी इसका उपयोग किया जाता है। सूखने पर इसकी ताकत और बढ़ जाती है। इसकी कीमत भी कई गुना बढ़ जाते हैं।
केर-सांगरी का सेवन शरीर को करे ठंडा
इसके गर्मियों में इसके उपयोग से शरीर को ठंडक मिलती है। इसका पाउडर बनाकर पानी के साथ भी पिया जा सकता है। जिससे गर्मी में होने वाले सर दर्द और लू से बचने में मदद मिलती है। केर-सांगरी दिल,हड्डियों और शरीर के अन्य अंगों के लिए भी फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें...Green Moong Dal: एनर्जी का पावरहाउस है हरी मूंग, रोजाना सेवन के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ