Matka Water: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में ठंडा पानी मिल जाए, तो वो बहुत आनंददायक होता है। वर्तमान समय में 90 फीसदीर लोग पानी को ठंडा करने के लिए फ्रिज की सहायता लेते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग आज भी मटके में रखा पानी पीना ही पसंद करते हैं। हालांकि आपने कई बापर सुना होगा कि कि घड़े में रखा पानी फ्रिज जितना ठंडा नहीं होता है। हालांकि ऐसे में कुछ ट्रिक्स फॉलो करके आप घड़े के पानी को फ्रिज की तरह ठंडा कर सकते हैं। कुछ ट्रिक्स को फॉलो करके इसे मुमकिन किया जा सकता है।
फ्रिज का पानी सेहत के लिए होता है हानिकारक
फ्रिज में रखा पानी बहुत जल्दी ठंडा हो जाता है लेकिन वो पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। वहीं मटके में रखा पानी नेचुरल तरीके से ठंडा होता है। मटके का पानी बाहरी तापमान और बॉडी टेम्परेचर को बैलैंस रखने में मदद करता है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपको घड़े के पानी को ठंडा बनाए रखने के लिए मदद कर सकता है।
मिट्टी के बर्तन के ऊपर रखें पानी का घड़ा
कुछ लोग घड़े को फर्श पर ही रख देते हैं। हालांकि फर्श गर्म होता है, जिसके कारण मटका भी गर्म हो जाता है। इसी कारण पानी पूरी तरह से ठंडा नहीं हो पाता। ऐसे में आपको पानी को ठंडा रखने के लिए पानी के घड़े के नीचे मिट्टी का बर्तन जरूर रखना चाहिए।
घड़े को कपड़े सूती कपड़े से लपेटें
गर्मी में बाहर का तापमान काफी ज्यादा गर्म होता है, जिसके कारण घड़ा भी गर्म हो जाता है। ऐसे में घड़े को बाहरी तापमान से सुरक्षित रखने और पानी को ठंडा रखने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। सूती कपड़े को घड़े पर लपेटना चाहिए और उे थोड़े-थोड़े समय पर गीला करके घड़े पर लपेट देना चाहिए। ऐसा करने से घड़ा गर्म नहीं होगा और पानी भी काफी ठंडा रहेगा।
घड़ा खरदीते समय ध्यान रखें ये बात
अगर आप भी इस ससीजन के लिए मटका खरीदने जा रहे हैं, तो मटके को उंगली से बजाकर, उकी मजबूती चेक कर लेनी चाहिए। जो मटका जितना आवाज करेगा, वो उतना ही पक्का होगा। पक्के मटके में पानी ज्यादा ठंडा होता है।
ये भी पढ़ें: भगवान श्री कृष्ण के पौत्र की प्रेम कहानी का प्रतिक है भरतपुर का यह मंदिर, जानें इससे जुड़ी रोचक कहानी