rajasthanone Logo
Jaipur Saras Parlor: अब आइसक्रीम पार्लर में जयपुर डेयरी के ओर से आइसक्रीम के 23 फ्लेवर लॉन्च किए गए है, जिसकी एंट्री फी देकर ही आप अंदर जा सकते हो।

Jaipur Saras Parlor: गर्मी के मौसम का आगाज हो चुका है लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाने लगते है, चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग ठंडक के तलाश में रहते हैं। वही जयपुर में स्थित एक अनोखा पार्लर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

आपको बता दें कि ये अनोखा पार्लर.एल.एन मार्ग पर स्थित है, जो पार्लर सरस पार्लर के नाम से मशहूर है और इस पार्लर में लोग मेकअप करवाने नहीं बल्कि गर्मी में राहत देने के लिए आइसक्रीम का मजा लेने जाते हैं। पार्लर की खास बात यह है कि जयपुर डेयरी के ओर से आइसक्रीम के 23 फ्लेवर लॉन्च किए गए है। फ्लेवर भी ऐसे हैं जिसे आपने शायद ही पहले चखा होगा, जयपुर आने वाले पर्यटक भी आइसक्रीम पार्लर में जाते हैं और आइसक्रीम का लुफ्त उठाते हैं।

गर्मियों से राहत के लिए 23 नए फ्लेवर लॉन्च

गर्मियों में ठंडक देने के लिए जयपुर डेयरी की ओर से आइसक्रीम के 23 नए फ्लेवर को लॉन्च किए गए है, जिसमें 10 कैंडी आइसक्रीम, 3 कोल्ड कॉफी, 5 तरह के श्रीखंड, 5 फ्लेवर्ड मिल्क शामिल है। इस पार्लर की आइसक्रीम की कीमत इतनी सस्ती है कि सुनकर आप भी चौक जाएंगे। कम से कम कीमत 5 रुपए रखी गई है। 

शाम होते ही पार्लर में पर्यटकों की उमड़ती भीड़ 

शाम होते ही इस पार्लर में लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है, यहां पर ठंडी चीजों की कई वैरायटी मौजूद है। सॉफ्टी, लस्सी और छाछ के कई फ्लेवर मिलते हैं, यह की सीटिंग व्यवस्था भी काफी अच्छी है। पार्लर को गर्मी में राहत देने के लिए विशेष थीम से सजाया जाता है, जिस वजह से पार्लर में युवा वर्ग की संख्या ज्यादा होती है। 

जानें सरस पार्लर की एंट्री टिकट की कीमत?

सरस पार्लर में एंट्री फीस सुबह 7 बजे से लेकर 11बजे तक निशुल्क है, वहीं सुबह 11:00 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक जाने के लिए एंट्री फी 10 रुपए लगती है, शाम के समय सरस पार्लर का नजारा एकदम मनमोहक होता है। 

ये भी पढ़ें...Decrease Price Of Animal Feed: टोंक के पशुपालकों के लिए राहत की खबर... चारे की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट

5379487