rajasthanone Logo
Nazar App Launch: आंखों की समस्या से जूझ रहें मरीजों को निजात मिलेगा। राजस्थान में आंखों के समस्या से जूझ रहे रोगियों को समय पर इलाज हो सकें इसके लिए नजर ऐप लॉन्च किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से एक शहर से दूसरे शहर में बैठे रोगियों का इलाज डॉक्टर कर सकते हैं। इस ऐप का शुभारंभ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे करेंगी।

Nazar App Launch: हमारे शरीर की सबसे अमूल्य अंग है आंख।आंखों की रोशनी का प्राकृतिक तौर पर कायम रहना वर्तमान समय में बहुत मुश्किल है। फोन का इस्तेमाल, टीवी और ज्यादा से ज्यादा अपनी आंखों को स्क्रीन टाइम देने की वजह से भी मनुष्य की आंखें बहुत ज्यादा प्रभावित होती है। लिहाजा कई बार हम अपनी आंखों की समस्याओं को इग्नोर करते हैं। जिस वजह से वह किसी बड़ी बीमारी की वजह बन जाती है। खासतौर पर यह समस्या गांव में बहुत ज्यादा उत्पन्न होती है।

महंगे इलाज और जानकारी के अभाव की वजह से लोग कई बार आंखों की होने वाली छोटी-बड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन शरीर का यह नाजुक अंग नजरअंदाज करने योग्य बिल्कुल भी नहीं है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए, राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे द्वारा नजर ऐप लॉन्च किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से मरीज का एक डाटा संग्रहित होगा। इसके साथ ही मरीज इस ऐप के जरिए डॉक्टर से कांटेक्ट कर पाएंगे।डॉक्टर भी एक शहर से दूसरे शहर अन्य मरीज का भी इलाज कर पाएंगे। इस ऐप को लॉन्च करने के पीछे कई बड़े उद्देश्य हैं। जिनमें आंखों की समस्या से जूझ रहे लोगों को बेहतर इलाज और ज्यादा ट्रैवल की भागदौड़ भरी जिंदगी से निजात के लिए इस ऐप का यूज किया जा रहा है।

प्रदेश में आंखों के इन बीमारियों की है बड़ी समस्या

नजर ऐप लॉन्च करने के पीछे का उद्देश्य यह है की आंखों के अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीज की पहचान सही तरीके से की जा सकें। क्योंकि कई बार लोगों को यह पता नहीं चलता है कि उनकी आंखों में क्या समस्याएं उत्पन्न हो रही है, और जब तक यह समस्या उन्हें पता चलती है आंखों से जुड़ी यह बीमारी एक बड़ा रूप ले लेती है। जिस वजह से बीमारी पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि प्रदेश में आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। इन बीमारी में काला पानी, रेटिना व पर्दे पर धब्बे जैसी आंखों से संबंधित बीमारी और मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारी शामिल है।

ये भी पढ़ें: इस जिले में लगाए जाएंगे 14 लाख 50 हजार पौधे, वृक्षारोपण से होगी चारों तरफ हरियाली

ऐप के माध्यम से आसान होगा मरीजों का इलाज करना

यह ऐप आंखों के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इसकी वजह यह है की आंखों से संबंधित मरीज का डाटा इस ऐप पर फीड किया जाएगा। इस डाटा में मरीज के आंखों से संबंधित समस्याओं की निजात के लिए ऑपरेशन का डाटा से लेकर मरीज के आंखों की रूटीन जांच तक शामिल रहेगा। बता दें की नजर ऐप को झालावाड़ स्वास्थ्य विभाग की जिला बंधुता निवारण समिति ने तैयार करवाया है। अब यह नवाचार पूरे प्रदेश भर में लागू किया जाएगा।

पूर्व सीएम करेंगी नज़र ऐप लॉन्च 

आपको बता दें की राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नज़र ऐप को लॉन्च करेंगी। यह ऐप कड़ोदिया में लॉन्च किया जाएगा। इस एप के लॉन्चिंग की जानकारी सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने दी है। इस एप के लॉन्चिंग के दौरान सांसद दुष्यंतसिंह भी मौजूद रहेंगे।

5379487