Water Melon Side Effects: गर्मियां आते ही लोगों का ठंडे और रसीले फल खाने का मन करने लगता है। जिस कारण इनकी मांग भी काफी बढ़ जाती है। जिसमें गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल तरबूज है। यह मीठा भी होता है। इसके साथ ही शरीर में ठंडक भी पहुंचाता है। इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादातर लोगों का तरबूज पसंदीदा फल होता है। आपको बता दें कि कुछ लोगों को तरबूज खाने से बचना चाहिए। आज हम इस लेख में बताएंगे कि किन लोगों को तरबूज खाने से बचना चाहिए, नहीं तो उनके शरीर को भारी नुकसान पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं।
डायबिटीज के मरीज रहें दूर
तरबूज के अंदर ग्लायसेमिक ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिस कारण तरबूज के सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने की संभावना होती है। डायबिटीज के लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही तरबूज खाना चाहिए।
सांस फूलने की हो सकती है परेशानी
रिसर्च की मानें तो अस्थमा से जूझ रहे लोगों को तरबूज नहीं खाना चाहिए। इसमें कुछ ऐसे एलर्जन पाए जाते हैं। जिस कारण सांस लेने भी तकलीफ हो सकती है। जिन लोगों को सांस फूलने की परेशानी होती है, उन्हें तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।
फैटी लिवर के मरीज न करें सेवन
तरबूज में फ्रुक्टोज मौजूद होता है। जिस वजह से फैटी लिवर जैसी समस्या होने का डर रहता है। जो लोग लिवर की बीमारी से परेशान हैं उन्हें तरबूज से दूर रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Healthy Tips: अगर आप भी खाते हैं रोटी और चावल साथ तो आज ही बदल लें अपनी ये आदत, नहीं पड़ेगा बाद में पछताना
पेट में जलन जैसी तकलीफ होने का रहता है डर
एसिडिटी, गैस जैसी परेशानी से जूझ रहे लोगों को तरबूज खाने से बचना चाहिए। वहीं कुछ लोगों तरबूज खाने इनडाइजेशन, पेट में जलन जैसी तकलीफ होने का भी डर रहता है।
किडनी के मरीज करें परहेज
किडनी के मरीजों को तरबूज से दूर रहना चाहिए। कमजोर किडनी पौटेशियम को फिल्टर नहीं कर पाती है। तरबूज में पौटेशियम ज्यादा मात्रा में होता है। जो लोग डायलिसिस पर हैं उन्हें तरबूज का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।