rajasthanone Logo
5 Trust Psychological Reasons: आज के समय में लगभग लोग किसी पर भरोसा नही कर पाते है, इसके 5 मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते है। जिससे भरोसे की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ रही हैं। 

5 Trust Psychological Reasons:  क्या आप भी दूसरों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से आपको लगता रहता है कि सभी लोग मतलबी है। जो केवल आपका फायदा उठाने आते हैं, हालांकि ये समय ही कुछ ऐसा है जिसमें हर किसी पर विश्वास करना आसान नहीं है।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी पर भी विश्वास नही कर पाते हैं और इसे वो केवल सामान्य बात समझ कर छोड़ देते हैं। विश्वास न करने के 5 कारण हो सकते है, जिस वजह से उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।

आत्मविश्वास की कमी

विश्वास नही करने का सबसे पहला  कारण आत्मविश्वास की कमी होती है, जिसकी वजह से आपको दूसरों पर भरोसा करने से रोकती है। कई कई स्थिति में कुछ लोगों के मन में बात बैठ जाती है कि वह लोगों के लायक नहीं, लोग उन्हें नजर अंदाज करते हैं। उनके साथ अच्छा व्यवहार भी नही करते है, जिस वजह से उनके मन में डर बना रहता है कि लोग उन्हे समझ नही पाएंगे। जिससे उनको लगता है कि लोग उन्हें धोखा दे देगें।

नियंत्रण किए जाने की चाह 

जिन लोगों में विश्वास नहीं करने की समस्या होती है, वो लोग स्वभाव से नियंत्रण करने की इच्छा रखते हैं। उन लोगो का मानना होता है कि जीवन के हर पल पर उनका नियंत्रण हो। इस तरह की सोच रखने वाले लोग किसी भी नए सदस्य को अपने जीवन में जोड़ने से डरते है, वे मानते हैं कि अगर उनके जीवन में कोई नया सदस्य आता है तो इससे उनका नियंत्रण छिन जाता है। 

मस्तिष्क की संरचना का भी योगदान

मस्तिक पर कई रिर्सच की गई, जिसमें हर तरह की शोध को शामिल किया गया था। जिसमें कुछ रिर्सच में सामने आया है, मस्तिष्क में एमिग्डाला के अधिक सक्रिय होने के कारण लोग दूसरों पर भरोसा नही कर पाते हैं। मानव का मस्तिष्क का यह हिस्सा डर को प्रभावित करता हैं। जिसके कारण लोग भरोसा किए जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। 

अतीत के अनुभव

अतीत के अनुभव के कारण भी लोग किसी पर विश्वास करने से डरते है, इस डर का मुख्य कारण ये है कि आपके अतित में कोई ऐसी घटना हुई हो जिसके कारण आप लोगों से मिलना ही पसंद नही करते जैसे की आपके किसी करीबी व्यक्ति ने धोखा दिया जिस वजह से लोगों को विश्वास करने की परेशानी होती हैं। 

हादसे का दुष्प्रभाव

हमारे जीवन केवल ये कारण ही नही, जिसकी वजह से हम किसी पर विश्वास नहीं करते जिसका एक कारण ये भी है कि किसी व्यक्ति के साथ हादसा हुआ, जिसकी वजह से भी उसके मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस तरह के नकारात्मक प्रभाव को पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस सिंड्रोम कहा जाता है। जिसकी वजह से पीटीएसडी की स्थिति में व्यक्ति को नकारात्मक विचार आते रहते हैं। जिससे इन विचारों के कारण वो किसी पर विश्वास नही कर पाते हैं।

इसे भी पढ़े:- Weight Loss Herbal Drinks: निकले हुए तोंद से परेशान लोगों के रामबाण हैं ये हर्बल ड्रिंक, वजन घटाने में मिलेगी मदद

5379487