rajasthanone Logo
Jaipur Book Fair: जयपुर में पुस्तक प्रेमियों के लिए लगेगा साहित्य का महाकुंभ, हर विषय की किताबो का होगा महासंगम, जिसमें देखने को मिलेंगे किताबो के साथ पोएट्री शॉर्ट्स और म्यूजिक इवनिंग और पॉडकास्ट लाउंज कार्यक्रम।

Jaipur Book Fair: राजस्थान में साहित्यिक प्रेमियों के लिए जयपुर में किताबों का महासंगम होने जा रहा है, जिसमें आपको आपके क्षेत्र से संबंधित किताबे मिलेगी जिनको आप लंबे समय से खरीदने का सोच रहे थे। किताबो के साथ पोएट्री शॉर्ट्स और म्यूजिक इवनिंग और पॉडकास्ट लाउंज में आरजे शॉर्ट्स जैसे आकर्षक कार्यक्रमों का लुप्त उठा सकते हो। 

कुलिश ज्ञानोत्सव बुक फेयर की शुरुआत

जयपुर के जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम मे कुलिश ज्ञानोत्सव बुक फेयर लगने जा रहा है, इस आयोजन की शुरुआत 15 फरवरी से होने जा रही है, जो 23 फरवरी तक चलेगा। जाएगा। कुलिश ज्ञानोत्सव का विशाल बुक फेयर में देश के हर क्षेत्र से प्रकाशन समूह में हिस्सा लेंने के लिए इस बुक फेयर में हिस्सा लेंगे। 

किताबों क साथ पोएट्री,पॉडकास्ट लाउंज,म्यूजिक इवेंट

पुस्तक प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर अगर आप भी किताबे पढ़ने के शौकिन हो तो आपको जयपुर में लगने वाले कुलिश ज्ञानोत्सव बुक फेयर में जाना चाहिए, जिसमें आप अपनी मन पसंद की किताबे खरीद पाएगें और किताबों के साथ पोएट्री, पॉडकास्ट लाउंज, म्यूजिक इवनिंग जैसे इवेंट का आनंद उठा सकते हैं।

साहित्य, विज्ञान और संस्कृति की किताबो का संगम

इस बुक फेयर में साहित्य, विज्ञान, कला, इतिहास और संस्कृति की किताबों का एक भव्य संगम देखने को मिलेगा। इस मेले में 125 से ज्यादा किताबों के स्टॉल्स लगेंगे, जिसमें सभी आयु के लोगों की पसंदीदा किताबें मिल जाएंगी, चाहे वो बच्चों की हो, बुढ़ो की हो या फिर कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वाले युवा हो सभी के रुचि के विषय के अनुरूप किताबें खरीद सकेगें।

कुलिश ज्ञानोत्सव बुक फेयर में देश विदेश से लेखक और प्रकाशक जो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस मेले की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें सभी उम्र के लोग  इन किताबों के ज्ञान और कार्यक्रमों के मनोरंजन के भव्य संगम के साक्षी बनेगे।

नवोदय लेखक के लिए सुनहरा अवसर

जयपुर में होने वाले बुक फेयर में नवोदय के लेखको के लिए एक मास्टरक्लास का भी आयोजन किया जाएंगा, जिसमें ’कैसे छपवाऊं मेरी किताब’ विषय के बारे में जानकारी प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही नवोदय लेखकों को लेखन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े:- Folk Drama: राजस्थान के 5 ऐसे लोकनाटक...जो यहां की संस्कृति को दर्शाते हैं, अंदाज देख हो जाएंगे हैरान

5379487