rajasthanone Logo
Bandhej saree : बंधेज साड़ी राई के दाने से तैयार की जाती है। साड़ी में हाथों से राई के दोनों को बांधा जाता है। इसमें रंग-बिरंगे डिजाइन होते हैं जैसे-जैसे साड़ी में राय के दाने निकलने लगते हैं साड़ी की खूबसूरती और बढ़ने लगती है।

Jaipur Bandhej Saree : दुनिया भर में राजस्थान अपने पारंपरिक पोशाक के लिए प्रसिद्ध है। चाहे वो यहां का लहंगा चोली हो,राजस्थानी ज्वैलरी हो या फिर जयपुर की लहरिया साड़ी । जयपुर अपने हाथों की कारीगरी के लिए खूब प्रसिद्ध है। लेकिन क्या आप जानते हैं जयपुर की बंधेज साड़ी जो खास तरीके से बनाई जाती है। जिसकी डिमांड विदेशों तक रहती है। साड़ी बनाने की प्रक्रिया भी बहुत अनोखी है।

जयपुर की बंधेज साड़ी के अलावा ब्लॉक प्रिंटिंग साड़ी बहुत मशहूर है। इन साड़ियों की त्योहार और शादी सीजन में बहुत डिमांड रहती है। इन साड़ियों का कारोबार लाखों में होता है।

राई के दाने से तैयार होती है बंधेज साड़ी 

बंधेज साड़ी बाकी सदियों से बिल्कुल अलग है अपनी बनावट को लेकर शायद यही कारण है की बंधेज साड़ी इतनी पॉपुलर है। भारतीय महिलाओं के अलावा विदेश महिलाओं में भी अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। बंधेज साड़ी राई के दाने से तैयार की जाती है।

साड़ी में हाथों से राई के दोनों को बांधा जाता है। इसमें रंग-बिरंगे डिजाइन होते हैं जैसे-जैसे साड़ी में राय के दाने निकलने लगते हैं साड़ी की सुंदरता में चार चांद लग जाती है। इस साड़ी को बनाने में कारीगर अपने हाथों का प्रयोग करते हैं। बंधेज साड़ी को तैयार करने की प्रक्रिया 5 से 7 दिनों की है तब जाकर एक बंधेज साड़ी तैयार होती है।

जानें बारिश में क्यों पहनते हैं बंधेज साड़ी

राजस्थान में खासतौर पर सावन में बंधेज साड़ी पहनी जाती है। बारिश में बंधेज साड़ी पहनने का कारण है कि इन दिनों में लोग चटक मटक कपड़े पहनना पसंद करते हैं। जो नेचर को रिप्रेजेंट करता है। बंधेज साड़ी प्रिंट में पीले, हरे,लाल, नीले रंगों का ज्यादा प्रयोग किया जाता है। जो मानसून में काफी बेहतरीन लगते हैं। 

बंधेज साड़ी 

बंधेज की साड़ी कई वैरायटी में आती है।शिकारी बांधनी साड़ी,गाजी बांधनी साड़ी,पनेतर बांधनी साड़ी,बांधनी जॉर्जेट साड़ी,घरचोला बांधनी साड़ी,बांधनी सिल्क साड़ी,गोटा पट्टी साड़ी, गजरी बंधेज साड़ी भी देखने को मिलेगी। सबसे ज्यादा लोकप्रिय लहरिया बांधनी साड़ी है। इस सदी में टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं होती है जो साड़ी को नया लुक प्रदान करती है ।

ये भी पढ़ें... Fogewale Balaji Temple Nagaur: एक ऐसा मंदिर... जहां मिलता है मीठे पानी का वरदान, मूंछे वाले बालाजी को देख दंग रह जाएंगे

5379487