rajasthanone Logo
Rajasthan Aata Sata Pratha: राजस्थान की आटा-साटा नामक प्रथा में यदि किसी लड़की की शादी किसी लड़के से तय होती है, तो लड़के की बहन की शादी दुल्हन की ओर से किसी लड़के से तय की जाती है।

Rajasthan Aata Sata Pratha: भारत एक ऐसा देश है जो अपनी विभन्न संस्कृति और सभ्यताओं के लिए जाना जाता है। यहां के अलग-अलग राज्यों में कई तरह-तरह की रिवाजें निभाई जाती है। इन प्रथाओं में कई ऐसी रिवाजें है, जिन्हें सरकार की ओर से खत्म करने के प्रयास किए गए हैं। इनमें से एक है राजस्थान की आटा-साटा प्रथा। इस कुप्रथा के चलते राज्य की कई लड़कियों ने आत्महत्या भी की है।  

राजस्थान की कुप्रथा आटा-साटा 

राजस्थान की इस कुप्रथा के चलते अगर किसी लड़की की शादी किसी लड़के से तय की जाती है, तो लड़के की बहन की शादी दुल्हन की ओर से किसी लड़के से तय की जाती है। इसी प्रथा को आटा-साटा नाम से जाना जाता है। बता दें कि इस प्रथा में किसी भी लड़की की पंसद या नपसंद को नहीं पूछा जाता है। इसी के चलते कई परिवार अपनी अच्छी और पढ़ी लिखी बच्ची को किसी अनपढ़, बेरोजगार या बिमार लड़कों से शादी कर देते हैं। 

बचपन में ही तय हो जाती है शादी

जानकारी के लिए बता दें कि बड़ों की राजी से ही बच्चों की शादी बचपन में ही तय कर देते हैं। कई जगहों पर बचपन में ही अदला बदली कर दी जाती है। जब बच्चियों को बड़े होने पर यह बात बताई जाती है, तब वे इस सदमें को बरदाश्त नही कर पाती है और आत्महत्या कर लेती है। 

यहां से शुरू हुई थी यह प्रथा

दरअसल लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या कम है, जिसके चलते लड़कों की शादी के लिए लड़िकयां मिलना मुश्किल होता था जिसके कारण लोग बचपन में ही अपने बच्चों की शादी तय कर दिया करते थे। इस प्रथा में लोग अपनी ही बच्ची के बदले किसी और की लड़की को अपने घर की बहु के रूप में स्वीकार कर लेते थे। लड़का योग्य है या नहीं या फिर वो आगे चलकर क्या बनेगा इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। शिक्षा के प्रचार से आज कई क्षेत्रों में यह कम है, लेकिन आज भी कई बार इस प्रथा के मामले सुनने को मिलते हैं।

ये भी पढें:- राजस्थान की अनोखी परंपरा: नेजा लूटने पेड़ पर चढ़ते हैं सैकड़ों युवा, लाठी से महिलाएं करती है पुरूषों की पिटाई

5379487