rajasthanone Logo
Pomcha Odhni: राजस्थान के सीकर में पारंपरिक तरीके से वस्त्र बनाए जाते है, जिनको बनाए जाने के पीछे एक खास वजह है।

Pomcha Odhni: राजस्थान का एक सीकर जिला जो अपनी पारंपरिक रंगाई  छपाई के लिए जाना जाता है। देश ही नही दुनिया भर में इसकी ऐतिहासिक रंगाई छपाई कला प्रसिद्ध है, जो की हाथों से बहुत बारीकी से बनाई जाती है। जो की अपनी सांस्कृतिक दृश्यों को दर्शाता है।

पोमचा 

पोमचा राजस्थान की पारंपरिक ओढ़नी होती है, जिसको राजस्थानी महिलाओं द्वारा विशेष तौर पर घूंघट व सिर ढकने के लिए ओढ़ा जाता हैं। एस पोमचे को मुख्य रूप से लाल, गुलाबी और पीला तीन ही रंगों में बनाया जाता है। 

पोमचा की खासियत

पोमचा पर कमल के फूलों की डिजाइन बनाई जाती है, जो इसकी सबसे मुख्य विशेषता है। राजस्थान में इस पोमचे को पहनने को लेकर महिलाओं में मान्यता है कि अगर किसी महिला के बेटी के होती है तो उसे लाल पोमचा और बेटे के होने पर पीला पोमचा पहनाया जाता हैं। पोमचा को प्राकृतिक फूलों के रंगों से बनाया जाता है, जिसके किनारों पर लाल बॉर्डर के साथ कपड़ा कमल के डिज़ाइन से की जाती है। 

पोमचे की कीमत 

सीकर में सबसे अधिक प्रसिद्धता पोमचा की है, ये एक पारंपरिक वेशभूषा है, जो कि हाथों से पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है। इस पोमचे की लगातार कई राज्यों में मांग बढ़ रही है, पोमचा बारीकी के साथ हाथों से बनाए जाने के कारण अन्य कपड़ो की तुलना में महंगा होता हैं। 

पोमचे को किसी विशेष समुदाय द्वारा ही पहना जाता है, इन पोमचे लाल और पीले रंग के होते है, जिनको अब नए डिजाइन में बनाया जा रहा हैं। वर्तमान में इसकी बहुत तरीके की डिजाइन आ चुकी है, इस पोमचे का डिजाइन को अपनी इच्छा के आधार पर भी बनवा सकते हैं। जो की अपनी डिजाइन और गुणवता के आधार पर बाजार में 300 से 10,000 रुपये तक की कीमत में मिल जाता हैं।

इसे भी पढ़े:- Rajasthan Tribal Tradition:  राजस्थान का एक अनोखा समाज, जिसमें बच्चे करवाते हैं माता पिता की शादी और बजाते हैं ढोल 

5379487