Rajasthani Print: राजस्थान की कई अनोखी कलाएं आज भी देश विदेश में आज भी जानी जाती है। यहां के कलाकारों के हाथों में हुनर का जादू है, जिसकी आज लाखों में किमत मानी जाती है। 400 सालों से मशहूर राजस्थान की बगरू प्रिंट दुनिया की फेमस कलाओं में से एक है। जयपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित स्थित बगरू कस्बे की कपड़े पर हाथों से की जानी वाली बगरू प्रिंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेमस है।
इस कला से जुड़े हैं सैकड़ों परिवार
प्रदेश की बगरू प्रिंट की कला विस्तृत रूप से बगरू क्षेत्र में फेली हुई है, जिसमें आज के समय में हजारों परिवार जुड़े हुए है। बगरू प्रिंट कला से 20 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यह कला विश्वविख्यात हाथ ठप्पा छपाई का कारोबार है, जिसमें कपड़े पर हाथों से अलग-अलग कलर्स से विभिन्न डिजाइनें तैयार की जाती हैं।
कपड़ा तैयार होने के बाद इस कपड़े एक्सोपोर्टर के माध्यम से दिल्ली, गुजरात व मुंबई भेजा जाता है। इसके अलावा विदेशों में भी इसका निर्यात किया जाता है। पिछले कई सालों से बगरू प्रिंट के इस कलात्मक कारीगरी के कार्य को खास तरीके से छींपा समुदाय के लोग प्राकृतिक तरीकों से ब्लॉक प्रिंट करते आ रहे है।
बगरू प्रिंट की प्रक्रिया
परंपरागत तरीके से बगरू प्रिंट में कपड़े पर छपाई का काम किया जाता है। पहले लकड़ी के स्टैम्पनुमा टुकड़ों से डिजाइन तैयार की जाती है जिन्हें ब्लॉक कहते हैं। इन ब्लॉकों के निचले हिस्से पर कलात्मक डिजाइनें बनी हुई होती है। बगरू प्रिंट में एक साड़ी पर प्रिंट करने के कार्य में 3-4 कारीगर एक साथ डेढ़ से दो घंटे काम करते है।
बगरू प्रिंट विशेष रूप से महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों पर काम किया जाता है। इसके अलावा घरेलू सजावट के कपड़ों में भी इस प्रिंट का इस्तेमाल किया जाता है। महिलाओं के परिधानों के अलावा कुर्ते पायजामे, धोतियां, दुपट्टे, पुरुषों के जैकेट, कोटियां भी देखने को मिलता है। वहीं, बेडशीट, परदे पर भी बगरू प्रिंट किया जाता है।
ये भी पढ़ें:- Raj Cop Citizens App: एक एप जो महिलाओं का बना बाॅडीगार्ड...सुरक्षा के लिहाज से काफी मददगार, जानिए कैसे