Sacred spirit festival: दुनिया के विभिन्न संगीत परंपराओं और राजस्थान की अनोखी सांस्कृतिक धरोहर को पेश करने वाला तीन दिवसीय सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल मेहरानगढ़ में 14 फरवरी 2025 से आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के 16वें संस्करण में भारत और अंतरराष्ट्रीय कला एक साथ मंच पर दिखाई देंगे।
जाने माने कलाकार होंगे शामिल
राजस्थान के इस फेस्टिवल में ख्यातनाम लोक कलाकार तलब खान मांगणियार और पद्मश्री अनवर खान मांगणियार अपनी जादुई आवाज से दर्शकों का दिल जीतेंगे। इसे साथ ही तमिलनाडु का पुलियाट्टम टाइगर डांस, आर्मेनिया के डुडुकनेर ड्रैसेज, घाना के ओसेई क्वामे कोरानके, कोमोरो आईलैंड की सूफी देबा परंपरा भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति पेश करेंगी। इसके अलावा यहां फ्रांस की संगीत कलाकार पेरिन बौरेल और कर्नाटक संगीत से जुड़ी रंजिनी और गायत्री भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।
फेस्टिवल में दिखेगा संगीत,आध्यात्मिकता व प्रकृति का संगम
सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल में न केवल संगीत तक सीमित रहने वाला है, बल्कि यह आध्यात्मिकता व प्रकृति के संगम को भी दर्शाता है। इस बार लोगों को यह जानने को मिलेगा कि कैसे देश की परंपराएं समय के चक्र के साथ विभिन्न स्थानों में जुड़ती चली गई है। राजस्थान की कमाइचा की धुनों और पारंपरिक खड़ताल से लेकर आदिवासी पुलियाट्टम टाइगर डांस तक हर कला में सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक शांति दिखाई पड़ती है।
ओसेई क्वामे कोरानके पेश करेंगे अपनी कला का जादु
घाना के मशहूर संगीतकार ओसेई क्वामे कोरानके अपने दुर्लभ वाद्य यंत्र सेपेरोवा के सुरों से अपना जादू दिखाएंगे। बता दें कि यह वाद्ययंत्र पहले के जमाने में उत्तरी घाना की जनजातियों द्वारा राजा महाराजाओं के मनोरंजन के लिए बजाया जाता था। 19वीं सदी के बाद यह धीरे-धीरे लुप्त हो गया लेकिन ओसेई जैसे कलाकारों द्वारा यह पुनर्जीवित किया जा रहा है।
पुलियाट्टम टाइगर डांस
कार्यक्रम में केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व कर्नाटक के फेमस पुलियाट्टम टाइगर डांस भी देखने को मिलेगा। बता दें कि यह नृत्य प्राचीन आदिवासी परंपराओं से जुड़ा हुआ है। इसमें लोग बाघ जैसी पोशाक पहनकर उनकी गतिविधियों को नृत्य के रूप में पेश करते है।
ये भी पढें:- Folk Drama: राजस्थान के 5 ऐसे लोकनाटक...जो यहां की संस्कृति को दर्शाते हैं, अंदाज देख हो जाएंगे हैरान