rajasthanone Logo
Benefits of Mango Leaves: आम के साथ ही उसके पत्तों का सेवन करने से भी कई फायदे होते हैं। इनमें औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। साथ ही आम के पत्ते हेयर ग्रोथ में भी मदद करते हैं।

Benefits of Mango Leaves: आम को फलों का राजा कहा जाता है और बहुत ही कम ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें आम पसंद न हो। आम कई तरह से बेहद लाभदायक भी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम ही नहीं आम के पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं? आम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए, बी और सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इनमें औषधीय गुण और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आइए जानते हैं आम के पत्तों से क्या फायदे होते हैं?

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं आम के पत्ते 

डायबिटीज के मरीजों को आम से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है लेकिन आम के पत्ते डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। आम के पत्तों में एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मददगार होता है। इसके लिए आप आम के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और रोजान साधारण पानी या गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। 

ये भी पढ़ें: Bikaner Gangaur: यहां बनती है सबसे महंगी और आकर्षक गणगौर, देश विदेश में भी है मशहूर, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

आम के पत्तों से होगी बालों की ग्रोथ

बता दें कि आम के पत्ते बालों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। आम के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं और बालों को स्वस्थ रखते हैं। इसके लिए आपको आम के पत्तों को पानी में उबालना है और इसे ठंडा करके बालों की मसाज करनी है। 

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा ऑप्शन

आम के पत्ते पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आम के पत्तों का सेवन करना एक अच्छा ऑप्शन है। आम के पत्तों को रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह पानी को छानकर खाली पेट पी लें। आम के पत्तों का पानी नियमित पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे आपका पेट साफ रहेगा, जिससे पेट दर्द, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं ले राहत मिल सकती है। 

डिस्क्लेमर: ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है। अगर आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं, तो पहले डॉक्टर से संपर्क कर परामर्श लें। उनसे पूछकर ही किसी अन्य चीज का सेवन करें।

5379487