Fashion Tips: हर इंसान का फिगर एक जैसा नहीं होता। कोई स्लिम होता है, तो कोई एक्स्ट्रा स्लिम। कुछ एवरेज तो कोई एक्स्ट्रा फैटी। हालांकि सभी लड़कियां/औरतें सुंदर दिखना चाहती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि किस रंग के कपड़े पहने जाएं, जो स्लिम दिखने में मददगार हों। खास तरह की स्टाइलिंग से और कपड़ों की मदद से स्लिम लुक वाला इल्यूजन हो सकता है। अगर आप भी पतला दिखना चाहती हैं, तो डार्क कलर के इन शेड के कपड़े चुनें।
टील ब्लू रंग के कपड़े
नीले रंग के बहुत से शेड खूबसूरत लगते हैं लेकिन टील ब्लू कलर स्लिम लुक देने में मदद करता है। साथ ही इंडियन स्किन टोन पर भी जंचता है। स्लिम दिखने के लिए आपको भी टील ब्लू कलर वार्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए।
डार्क लीफी ग्रीन कलर करें सेलेक्ट
इसके अलावा आप डार्क ग्रीन कलर भी सेलेक्ट कर सकती हैं। डार्क लीफी ग्रीन कलर स्लिम लुक देता है। ये डार्क स्किन टोन पर भा काफी जंचता है।
ये भी पढ़े: निकले हुए तोंद से परेशान लोगों के रामबाण हैं ये हर्बल ड्रिंक, वजन घटाने में मिलेगी मदद
बरगंडी कलर
बरगंडी या वाइन कलर भी खूबसूरत और स्लिम लुक देता है। ये दोनों शेड काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आपका भी कलर कॉम्बिनेशन तोड़ा डार्क है, तो वाइन कलर आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।
डार्क रेड कलर
अगर आपका रंग साफ है, तो आपको डार्क रेड कलर चुनना चाहिए। इससे आप अपना मोटापा छिपा सकती हैं। हालांकि बहुत सी लड़कियों को रेड कलर पहनने में संकोच लगता है लेकिन ये एक अच्छा ऑप्शन है।
ब्लैक कलर में भी लगेंगी स्लिम
ब्लैक कलर वर्सेटाइल कलर होता है। ब्लैक कलर आपका लुक ग्लैमरस बना सकता है। ये आपका मोटापा हाइड करके स्लिम लुक देता है। इसी कारण अधिकतर लड़कियां ब्लैक कलर पहनना पसंद करती हैं।
खूब जंचेगा चॉकलेटी ब्राउन रंग
आप किसी शादी पार्टी आदि में स्लिम दिखने के लिए चॉकलेटी ब्राउन रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। बहुत बार लड़कियां इस कलर को बोरिंग समझकर रिजेक्ट कर देती हैं लेकिन ये कलर पहनने के बाद ब्यूटीफुल लुक देता है। इसमें आपका मोटापा भी हाइड रहता है।
ये भी पढ़ें: आप भी नहीं कर पाते दूसरों पर जल्दी भरोसा? जानें क्या हो सकते हैं इसके कारण