rajasthanone Logo
fogla plant : गर्मियों के सीजन में फोगला का उपयोग बढ़ जाता है इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है। राजस्थान के लोग फोग का उपयोग कई सालों से करते आएं है। फोगला स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है।

Fogla plant : भारत में सबसे ज्यादा कोई गर्म प्रदेश है तो वह राजस्थान। राजस्थान की तपिश से हर कोई वाकिफ है। इस प्रदेश का जलवायु बेहद गर्म होता है। एक तरफ यहां जलवायु बेहद गर्म है। तो दूसरी तरफ प्रकृति ने कहीं ऐसे वनस्पतियों से नवाजा है जो आपको इस गर्म जलवायु में जीवन यापन करने में सहायक है, हम आपको बताने जा रहे हैं फोगला के बारे में जो औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है।

राजस्थान के लोग फोग का उपयोग कई सालों से करते आएं है, फोगला स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। गर्मियों के सीजन में फोगला का उपयोग बढ़ जाता है इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है। आजकल लोग शरीर को ठंडक देने के लिए इंस्टेंट ड्रिंक,कोल्ड ड्रिंक का उपयोग करते हैं लेकिन नेचुरल फोग का भी इस्तेमाल कर सकते है। फोगला के फायदे के बारे आइए जानते है। 

लू से बचाने में सक्षम 

गर्मियों के मौसम में फोग का फूल खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। फोग की तासीर ठंडी होती है। इसको खाने के बाद अब रेगिस्तान जैसे गर्म क्षेत्र में लू से बच सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सक्षम है। इसे रायते में भी मिलाकर पिया जाता है जो शरीर को ठंडक देती है।

फोगला का उपयोग करे प्रोटीन की कमी को दूर

फोगला के बीजों का सेवन कर आप प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके बीजों में फाइबर,आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फोगला का पौधा पर्यावरण के लिए भी बेहद जरूरी है इसकी जड़े रेत को बांधे रखती है। 

शरीर को प्रदान करे इंस्टेंट ठंडक

फोगला के टहनियों और पत्तों में ठंडक देने वाले गुण पाए जाते है। अगर किसी को लू लग जाती है लू से बचाव के लिए इसका पाउडर या रस पानी में मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत ठंडक का एहसास होता है। फोगला गर्मी में होने वाले थकान को भी दूर करता है।

ये भी पढ़ें...राजस्थान का अनोखा जल महल... बिना बिजली के 2000 फव्वारों का जादुई नजारा, मौसम की अनुकूलता है खासियत

5379487