rajasthanone Logo
Heat Wave Precautions : गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिस वजह से कई लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ जाते हैं। इन जरूरी टिप्स को अपनाकर रखें अपना ख्याल।

Heat Wave Precautions : गर्मी का सीजन आते ही घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्मी अपने साथ साथ उमस, चिलचिलाती धूप और लू भी लेकर आती है। गर्मी न केवल शरीर के बाहरी हिस्सों को प्रभावित करती है बल्कि अंदरूनी हिस्से भी इसके चपेट में आते हैं। तापमान बढ़ने और पसीना निकलने की वजह से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अगर हम इसे सतर्क ना रहे तो यह परेशानी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन,थकान,लू सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। अगर इनसे बचाना है और अपने आप को स्वस्थ रखना है तो हमें कुछ जरूरी चीजों का ख्याल रखना होगा। आईए जानते हैं प्रभावी तरीके के बारे में कैसे अपने आप को तंदुरुस्त रखें। 

डिहाइड्रेशन से बचें

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिस वजह से कई लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ जाते हैं। जैसे मैं आप अपने आप को डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिए मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा भरपूर नींद ले जो कि गर्मी के सीजन में जरूरी हो जाता है। शरीर को ठंडा रखने वाला जूस ड्रिंक जैसे नींबू पानी,नारियल पानी लस्सी,छाछ भी पीएं। ढीले और सूती वस्त्रों का प्रयोग करें ।

चाय और काफी पीने से बचें 

गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी हो जाता है। अगर हीटवेव से बचना चाहते हैं तो चाय और कॉफी के सेवन से परहेज करें। इसके अलावा ज्यादा ऑयली और फैटी खाना खाने से बचे।

मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें 

गर्मी के मौसम में तरह-तरह के फल और सब्जियां मिलती हैं। जो किसी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। इस मौसम में खीरे,टमाटर, तरबूज,जामुन और पत्तेदार साग सहित कई सब्जियों और फलों का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है।

मीठा खाने से करें परहेज

गर्मी के मौसम में मीठे पेए पदार्थों का सेवन करने से बचे। मीठे पेए पदार्थों में ज्यादा मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जो शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है। इस मौसम में शरीर को ताजगी देने वाले हल्के भोजन खाएं। जो आपके शरीर को तरोताजा रखने में मदद करेगा। 

ये भी पढ़ें- वक्फ संशोधन बिल 2025 पर बोले मदन राठौर: विपक्ष कर रहा गुमराह, बताया कैसे गरीब मुस्लिम उत्थान को लेकर आगे बढ़ रहे पीएम मोदी

5379487