rajasthanone Logo
Kiker Fruit Benefits : गांव से निकलकर कीकर अब शहर के बाजारों में भी पहुंच गया है। गर्मी के शुरुआत महीने में ये फल मिलता है। आदिवासी महिलाओं के आए का स्रोत भी बन चुका है।

Kiker Fruit Benefits : गर्मी के मौसम आते ही सब गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाने लगते हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर से पसीना निकलने के कारण बॉडी में पानी की कमी हो जाती है जिस कारण डिहाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने और स्वस्थ रखने के लिए लोग प्राकृतिक उपाय भी आजमाते है। प्राकृतिक उपाय बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को फायदा पहुंचता है ऐसे में इनकी महत्वता और भी बढ़ जाती है जब बात राजस्थान की हो तो यहां के लोगों को गर्मी से बचने के लिए कीकर का उपयोग करते हैं। जिसे आम भाषा में जलेबी भी कहा जाता है। आपको बता दे की की का राजस्थान के उदयपुर जिले के आसपास के क्षेत्र में पाया जाता है। गांव से निकलकर कीकर अब शहर के बाजारों में भी पहुंच गया है। गर्मी के शुरुआत महीने में ये फल मिलता है। आदिवासी महिलाओं के आए का स्रोत भी बन चुका है। 

कीकर पाचन तंत्र को करे दुरुस्त 

कीकर फल के अंदर ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं। कीकर के सेवन करने से पेट संबंधी रोगों से छुटकारा मिल सकता है। शरीर को ठंडक के प्रदान करता है। और शरीर में पानी की हो रही कमी को भी दूर करता है।

शरीर को कीकर रखे हाइड्रेट

कीकर में जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो गर्मियों में शरीर में पसीने के कारण हो रहे पानी की कमी को दूर करता है। अगर इसका सेवन नियमित रूप से गर्मियों के मौसम में किया जाए तो शरीर में पानी की कमी कभी नहीं होने देगा।

कीकर से शरीर को मिले ऊर्जा 

कीकर में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं। कई बार गर्मियों के मौसम में शरीर से पसीना निकल जाने के करण थकावट महसूस होने लग जाती है। अगर इसको खाया जाए तो शरीर को भरपूर ऊर्जा प्राप्त होती है जिससे थकावट की कमी दूर होती है।

आदिवासी महिलाओं के लिए की कीकर कमाई का जरिया 

गांव के अलावा कीकर को शहर के लोग भी पसंद करने लगे हैं इसके फायदे को देखते हुए। ये फल अब आदिवासी महिलाओं के जीविका का साधन बन रहा है। आदिवासी महिलाएं इसे जंगलों से एकत्रित कर शहरों में बेचती है।

ये भी पढ़ें...Watermelon Seeds Effect : तरबूज के बीज खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानिए फायदे और संभावित नुकसान

5379487