International Turban Day: आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय पगड़ी दिवस मनाया जा रहा है। पगड़ी की बात हो और राजस्थान के जोधपुर का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। जोधपुर पगड़ी और साफे का इतिहास काफी पुराना है। राजे-रजवाड़े की परंपराओं से चलते आ रहा साफा अब ओकेजन के मुताबिक युवाओं को को आकर्षित करता हैं।
हर समारोह में यह जोधपुर की रंग बिरंगी पगड़ी पुरूषों को रॉयल लुक देती है। भारत के विभिन्न शहरों और विदेश से भी इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। शादी, विदाई, अभिनंदन और विशेष आयोजनों में जोधपुरी साफे और पगड़ी की ब्रिक्री बढ़ जाती है।
ट्रेंड में है इस प्रकार की पगड़ी
पगड़ी एक्सपर्ट अशोक ने जानकारी दी कि इस समय लेटेस्ट ट्रेंड में प्योर की पगड़ी और लोरल प्रिंट की पगड़ी की डिमांड है। साथ लोग जैसलमेरी साफे भी खूब पसंद करते है। साथ ही गुजराती साफे और महाराष्ट्र की पाग-पगड़ी को भी विदेशों तक भेजा जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा दुबई, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कैनेडा, अमेरीका, रशिया समेत अन्य जगहों से भी जोधपुरी पगड़ी और साफे के ऑर्डर लिए जाते है।
विभिन्न प्रकार की पगड़ी और साफे
उन्होंने आगे बताया कि अगल-अलग त्यौहारों और अवसरों पर विभिन्न प्रकार की पगड़ी और साफे पहने जाते है। जैसे जरी, पचरंगा, लहरिया, बंधेज, फैंसी, प्योर या जॉर्जेट, नेट, डोरी, प्रिंटेड, व्हाइट, पिंक, मूंगिया, खाकी आदि के अनुसार पहने जाते है।
पूरे साल रहती है भारी डिमांड
जोधपुर घूमने आए सैलानियों से लेकर विशेष आयोजन तक लोग यहां की पगड़ी और साफे पहनते है। फेस्टिवल और शादी-समारोह में देश की नामी हस्तियां भी जोधपुरी पगड़ी और साफे पहनती हुई नजर आती है। गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों से पूरे साल पगड़ी और साफे की भारी डिमांड रहती है।