rajasthanone Logo
Jhodhpuri Juti: राजस्थान की फेमस जोधपुरी जूतियां ना केवल भारत में प्रसिद्ध है बल्कि विदेशी पर्यटकों द्वारा भी खूब पसंद की जाती है।

Jhodhpuri Juti: राजस्थान का जाना-माना शहर जोधपुर ना केवल अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए ही नही बल्कि यहां की खूबसूरत और अनोखी जूतियों के लिए भी फेमस है। यहां की मोजड़िया पूरे विश्व अपनी अलग पहचान रखती है। यहां घूमने आए देशी और विदेशी सैलानियों द्वारा इन जूतियों को खूब खरीदा जाता है। जोधपुर के प्रसिद्ध मार्केटों में विभिन्न प्रकार की जूतियां देखने को मिलती है। जितने ये दिखने में खूबसूरत लगती है उतनी ही मूलायम यह पहनने में होती है। महिलाओं के लिए यहां रंग-बिरंगी जूतियां मिलती है वहीं पुरूषों के लिए अनोखे मोजड़िया मिल जाते है। 

ऐसे तैयार की जाती है ये जूतियां
राजस्थान में शादी विवाह या फिर किसी शुभ कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी पहनावे में इन जूतियों को पहना जाता है। मारवाड़ी धोती कुर्ते और साफे के साथ फेमस कशीदाकारी जूती पहनी जाती है। इन मोजड़ियों और जूतियों को ऊंट, बैल, बकरी व भैंस के चमड़े से तैयार की जाती है। इसके बाद इसके ऊपर कशीदाकारी कर इसे और भी अधिक सुंदर बनाया जाता है। चपड़े से बनी इन जोधपुरी जूतियों पर हाथ से कसीदा किया जाता है। जोधपुर के कारिगर यह जानते है कि कैसे मौसम में किस प्रकार का चमड़ा और धागा इस्तेमाल करना है।  

दुनिया भर में जानी जाती है ये जूतियां
जोधपुर की इन जूतियों को विदेश पर्यटन के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जोधपुर के अलावा राजस्थान के बीकानेर, जालौर, नागौर,फलोदी बाड़मेर जयपुर, जैसलमेर, भीनमाल समेत अन्य शहरों में भी इन जूतियों का निर्माण किया जाता है। खास बात यह है कि भले ही ये जूतियां चमड़े से तैयार की जाती है लेकिन ये फूलों जैसी कोमल और आरामदायक होती है। साथ ही ये पहने में काफी अनोखी और सुंदर दिखाई देती है। ये जूतियां हर शहर में अलग-अलग नाम से जानी जाती है। मारवाड़ी जूतियों को मारवाड़ी पोशाक के साथ पहना जाता है।

ये भी पढ़ें:- Johari market Jaipur: हैंडीक्राफ्ट चीजों के लिए जाना जाता है जयपुर का यह फेमस बाजार, जानें क्या-क्या मिलता है खास

5379487