rajasthanone Logo
Johari market Jaipur: राजस्थान का फेमस जौहरी बाजार हाथ से बनीं चीजों के लिए काफी मशहूर है। यहां आप जयपुरी जूतियां, राजस्थानी पौशाकें, हाथ से बनी कालीन आदि चीजों की खरीदी कर सकते हैं।

Johari market Jaipur: यदि आप राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर घूमने का विचार कर रहे है, तो एक बार यहां के फेमस जौहरी बाजार जाना न भूलें। यहां आपको कई प्रकार के हाथ से बनीं चीजें देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां आपको मिट्टी से बनीं विभिन्न चीजें भी देखने को मिलेंगी। इस मार्केट में लगभग हर चीज़ हाथ से तैयार की जाती है, जो इस बाजार को सबसे अलग बनाती है। 

जयपुर घूमने आए देशी और विदेशी पर्यटक अक्सर यहां आकर शॉपिंग करते है। खासकर महिलाओं के बीच यह मार्केट काफी मशहूर है। आज इस लेख में हम आपको जयपुर के जौहरी बाजार के बारें में विस्तार से बताएंगे। 

जौहरी बाजार की खासियत 

जयपुर का यह बाजार प्रदेश के फेमस मार्केटों में से एक है। यहां की खास बात यह है कि यह बाजार हैंडीक्राफ्ट चीजों के लिए जाना जाता है। यहां मिलने वाली सभी चीजें हाथों से तैयार की जाती है। साथ ही यहां आपको राजस्थान की ऐतिहासिक ज्वेलरी भी मिल जाएंगी। हैंडीक्राफ्ट चीजों के अलावा आपको यहां ऑर्टिफिशियल समान भी मिल जाएंगा। शादी के सीजन में इस मार्केट में भारी भीड़ आती है, लोग यहां वेडिंग, पार्टी, फंक्शन हर एक मौके के लिए शॉपिंग करने आते है।  

दूर-दराज इलाकों से लोग यहां ज्वेलरी बनवाने इस मार्केट में आते है। यहां आपको अधिकतर भीड़ चूड़ियों की दुकान पर मिलेगी जहां महिलाएं अलग-अलग प्रकार की चूड़ियों खरीदती दिखाई देगीं। इसके अलावा जयपुरी जूतियों, राजस्थानी पौशाकें जैसे लहंगा, रंग-बिरंगे दुपट्टे, कुर्तियां, हाथ से बनी कालीन आदि चीजें फेमस है। 

जौहरी मार्केट खुलने का समय 

यह बाजार सुबह 10 से खुल जाता है और रात 11 बजे तक यह बाजार लगता है। शाम 4 बजे से यहां पर्यटक की भारी भीड़ उमड़ती है। जयपुर घूमने आए पर्यटक और स्थानीय लोग अक्सर यहां खरीदी करने आते है। अगर आप भी कभी जयपुर जाएं तो एक बार जरूर इस मार्केट को एक्सपोयर करें।

ये भी पढ़ें:- क्या है राजस्थान के फिलोदी सट्टा बाजार का सच? कैसे होता है करोड़ों का कारोबार...दिल्ली चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

5379487