rajasthanone Logo
Kumar Vishwas Daughter Wedding: मशहूर कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में होने जा रही है। जिसमें प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर और सोनू निगम अपनी परफॉमेंस देंगे।

 Kumar Vishwas Daughter Wedding: राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में फिर से एक बार शाही शादी होने जा रही है। इस बार कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी इस शादी में बंदर में बढ़ेंगी। कुमार विश्वास ने अपनी बेटी अग्रता की शादी के लिए उदयपुर का लीला पैलेस बुक किया है। रविवार यानी आज के ही दिन उनकी बेटी अग्रता अपने मंगेतर पवित्र खंडेलवाल के साथ शादी करेंगी। 

अग्रता शर्मा ने नॉटिंघम के स्कूल ऑफ आर्ट एंड डिजाइन से पढ़ाई की हुई है। इसके साथ साथ वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वे डिजिटल खिड़की नामक कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। साथ ही उनके मंगेतर पवित्र एक बड़े बिजनेसमैन हैं और दोनों की सगाई अप्रैल 2024 में हुई थी।

सजेगा लीला पैलेस 

पिछले साल 2024 में यहां रैफल्स होटल में ओलिंपिक बैडमिंटन सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधू की भी शादी हुई थी। उदयपुर में इस साल की यह पहली शादी होगी। बेटी अग्रता की शादी में कईं बड़ी हस्तियां भी शादी में पहुंचेंगी। साथ ही सभी हल्दी, मेंहदी और अन्य सभी रस्में भी इसी पैलेस में पूरी हो चुकी हैं। आज शाम लीला पैलेस के पिछोला झील के किनारे पर शादी की सभी रस्में होंगी। शादी में मशहूर सिंगर कैलाश खेर भी अपनी परफॉमेंस देंगे। 

इस शाही शादी में कईं बड़ी बड़ी हस्तियां भी शिरकत करती दिखाई देंगी। संगीत और मेंहदी की रस्मो के बाद सिंगर सोनू निगम ने भी दूल्हा दुल्हन के लिए परफॉमेंस दी थी। जिसके बाद सोनू निगम ने सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया था। 

शेफ संजीव कपूर बना रहे स्वादिष्ट खाना

शाही शादी में सभी प्रकार के खाद्य व्यंजन शेफ संजीव कपूर की देख रख में तैयार किए गए हैं। संजीव कपूर अपने खास अंदाज में भोजन तैयार करवा रहे हैं। शादी में राजस्थानी भोजन का स्वाद भी चखा गया।

यह भी पढ़ें -Khatu Shyam mela special trains: 2 विशेष ट्रेनों का संचालन 1 मार्च से हुआ शुरू, भीड़ से बचना है तो इन ट्रेनों से करें यात्रा

5379487