rajasthanone Logo
International Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने बताया कि कैसे उन्होंने 61 वर्ष की उम्र में भी अपनी फिटनेस बरकरार रखा है।

International Women's Day 2025: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बताया कि वे कैसे 61 वर्ष की उम्र में भी एकदम फिट है। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे हेल्दी लाइफस्टाइल और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे। बढ़ती उम्र में भी उन्होंने अपने शानदार वर्कआउट रूटीन के माध्यम से उन्होंने देश की कई महिलाओं को प्रेरणा दी है। 

फिटनेस के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं हमेशा अपने आपको आखिरी में रखती है। ऐसे में हम अपने शरीर की सुनना बंद कर देते हैं और आखिरी में हमारे शरीर और हमारे स्वास्थ्य की देखभाल हम नहीं करेंगे तो कौन करेगा। 

बढ़ती उम्र के साथ रखना चाहिए ध्यान

नीता अंबानी ने बताया कि महिलाओं को अक्सर 50 और 60 की उम्र में अपनी सेहत और खुशहाली पर खास ध्यान देना चाहिए। 30 उम्र के बाद से महिलाओं की मांसपेशियां 3 से 8 प्रतिशत तक कम होने लगती है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर को ताकत की जरूरत होती है।

ऐसे समय में हमारा शरीर कई बदलाव से गुजरता है, जैसे मांसपेशियां, हड्डियों की मजबूती, संतुलन, गतिशीलता और ताकत कम होने लगती है। इसके साथ ही महिलाओं का मेटाबॉलिज्म और सहनशक्ति भी कई हद तक कम हो जाती है। इसके लिए महिलाओं को अपने शरीर की देखभाल करना बेहद जरूरी है।   

ये भी पढ़ें:- राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का बड़ा कदम:  30 जून के बाद नहीं चल सकेंगे ईंट भट्टे, जानिए बोर्ड का आदेश

ये एक्सरसाइज है नीता अंबानी की फेवरेट

नीता अंबानी ने कहा कि महिलाओं को जिम एक्सरसाइज के नाम सुनते ही डर लगता है, लेकिन उन्होंने बताया कि महिलाओं को जिम करना जरूरी है। नीता अंबानी ने बताया कि “उन्हें लेग डे, यानी की पैरों की एक्सरसाइज करना काफी अच्छा लगता है।

मैं 61 साल की उम्र से भरतनाट्यम कर रही हूं। हर दिन लेग्स, अपर बॉडी, बैक वर्कआउट को मिक्स करना भी मुझे पसंद है। साथ ही हफ्ते में 5-6 दिन वर्कआउट करती हूं। इसके अलावा मुझे इस उम्र में स्विमिंग और एक्वा एक्सरसाइज करना भी अच्छा लगता है।

5379487