rajasthanone Logo
Widow Curse Story: राजस्थान के एक गांव की श्रापित कहानी है, जिसमें 700 साल पहले मिले श्राप की वजह से आज पहले मिले श्राप की वजह से दो मंजिला मकान नहीं बनवाएं जाते हैं।

Widow Curse Story:  राजस्थान में वैसे तो बहुत गांव है, जो अपनी मान्यताओं को लेकर प्रसिद्ध है। यहां लम्बे समय से चली आ रही संस्कृति, परंपरा, प्रथाएं, लोककथाएं और मान्यताएं आज भी प्रचलित हैं। ऐसा ही एक गांव जहां श्राप की वजह से लोग दो मंजिला घर बनाने से डरते हैं और यहां किसी ने भी अपना दो मंजिल का घर नहीं बनाया है। 

क्या है श्राप?

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान का चूरू जिले के उडसर गांव के श्राम की एक कहानी है। जिसकी मान्यता है कि इस गांव को 700 साल पहले एक विधवा ने श्राप दिया था। उसके बाद से किसी ने भी गलती से भी दो मंजिला मकान का निर्माण नहीं करवाया। इस गांव के लोग आज भी दो मंजिला मकान बनवाने के नाम से भी डरते हैं, कहा जाता है कि अगर किसी ने भी दो मंजिला मकान बनवाया तो वो और उसका परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।

गांव के श्राप के पीछे की कहानी

बताया जाता है कि चुरू जिले के उडसर गांव में 700 साल पहले एक भोमिया नाम का व्यक्ति निवास करता था, जो गायों की एक भक्त की तरह सेवा करता था। इसी बीच एक दिन गांव में डकैत आए और गाय भैसों को चुराकर ले जाने लगे। जिस पर भोमिया ने उनका विरोध किया, लेकिन ज्यादा देर तक वह बदमाशों का सामना नहीं कर सका और वो अपनी ससुराल की दूसरी मंजिल पर जाकर छिप गए।

जब इसकी जानकारी डकैत को हुई तो उसने भोमिया की गर्दन काटकर उसे मार डाला। भोमिया का सिर जिस जगह पर गिरा था, वहां गांव वालों ने भोमिया देव से उनका मंदिर बनवाकर उनको स्थापित कर दिया।

भोमिया की पत्नी ने दिया श्राप

भोमिया की पत्नी को जब इस बात का पता चला तो वो गांव वालों पर भड़क गई। बताया जाता है कि भोमिया का साथ नहीं देने पर उसने गुस्से में सभी गांव वालों को श्राप दिया कि अगर गांव में किसी ने भी दो मंजिला मकान बनवाया तो वो और उसका परिवार बर्बाद हो जाएगा।

इसे भी पढ़े:-  Garasia Tribe: राजस्थान की ऐसी जनजाति...जहां लिव-इन रिलेशन में रहना अनिवार्य, बच्चा होने के बाद होती है शादी

5379487