rajasthanone Logo
Garasia Tribe: राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां अपनी जाति को अपनी विरासत माना जाता है। यहां एक ऐसी भी प्रजाती है, जिसका कल्चर जान आप भी दंग रह जाएंगे।

Garasia Tribe: राजस्थान में कई तरह की जनजातियां निवास करती हैं। यहां हर जाति का रहन सहन एक- दूसरे के अलग है। राजस्थान में रहने से लेकर विवाह तक की परम्परा बिल्कुल अलग है। यहां कई जनजातियां अपना साथी खुद चुनती है और कुछ जनजातियां बिना शादी के रिलेशन में रहती हैं। इन्हीं में गरासिया आदिवासी जनजाती क नाम सामने आता है, जिसमें शादी से पहले बच्चा करने की प्रथा है। ये प्रथा आज भी उस जनजाति के द्वारा माना जाता है। 

पहले लिव-इन रिलेशन उसके बाद शादी 

राजस्थान की आदिवासी जनजाति गरासिया में शादी करने की प्रथा जरा सा हटके है। यहां शादी से पहले अपने साथी के साथ संबंध बनाया जाता है। इस आदिवासी जनजाति में शादी से पहले ही साथ रहने लग जाते है। यहां एक मेला लगता है, जिसमें अपने साथी का चुनाव किया जाता है। जिसमें लड़कियां अपने पसंद के साथी के साथ भाग जाती है।

शादी से पहले बच्चा

राजस्थान में गरासिया आदिवासी जनजाति की महिलाएं ही अपने साथी का चुनाव करती है। उसके साथ भागने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद बच्चा हो जाता है, तब ही शादी को स्वीकार किया जाता है। साथ रहने और बच्चे करने के बाद भी अगर लड़की शादी के लिए राजी नहीं होते हैं, तो वो एक-दूसरे के साथ संबंध तोड़कर दूसरा लड़का भी देख सकती है।

ये ऐसी जनजाति हैं, जिसमें सर्वोच्च दर्जा महिलाओं को प्राप्त हैं, जिस कारण से वो अपने निर्णय ले पाती है। गरासिया आदिवासी जनजाति में बच्चा होने के बाद ही शादी के बारे में सोचा जाता है, इसमें लड़के का परिवार लड़की के परिवार को एक राशि भी देते हैं। उसके बाद ही शादी होती है। शादी का पूरा खर्चा लड़के वाले उठाते हैं।

गिरे हुए राजपूत

गरासिया जनजाति की उत्पति गोगुंदा से मानी जाती है। ये उन लोगों की पीढ़ी है, जिन्होनें अलाउद्दीन खिलजी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। लेकिन पराजित होने के बाद गरासियाओं ने भील के पहाड़ी इलाकों पर अधिकार कर लिया। इसके बाद आदिवासी समुदाय के रूप में जाना जाने लगा। इसके बाद ही गरासिया जनजातियों को ‘गिरे हुए राजपूतों के नाम से जाना जाने लगा।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan History: बरगद से भी ज्यादा घनी है चौहानों के वंश की शाखाएं, जानिए कहां हुई थी उत्पत्ति? 

5379487