rajasthanone Logo
Rajasthan King Lifestyle: यह तो सभी जानते हैं कि राजस्थान में राजघराने हुआ करते थे, लेकिन आजादी के बाद भारत में लोकतंत्र स्थापित हो गया। ऐसे में उन राज परिवारों के साथ क्या हुआ, चलिए बताते हैं।

Rajasthan King Lifestyle: भारत में हड़प्पा सभ्यता के सही तरीके से बस जाने के बाद से ही राजतंत्र की स्थापना हो गई थी। इसलिए भारत का इतिहास राजा-महाराजाओं के इतिहास से जुड़ा हुआ है। राजा-महाराजाओं की बात हो तो राजस्थान भी कहां पीछे रहता है। इस राज्य की रियासतों और युद्धों का इतिहास बहुत ही पुराना है। लेकिन इस लेख में हम राजस्थान के राजघराने के इतिहास के बारे में बात नहीं करेंगे, बल्कि हम चर्चा करेंगे राजस्थान के उन राजघरानों के बारे में, जो आज भी राजस्थान की शान में चार चांद लगा रहे हैं।

जयपुर राजघराना

जब राजस्थान के राजघरानों की बात आती है, तो सबसे पहले जो राजघराना हमारे दिमाग में आता है, वह है जयपुर का राजघराना। जयपुर, सवाई जयसिंह के द्वारा बसाए गए इस शहर में, आज भी उनके वंशज रहा करते हैं। जयपुर राजघराने के लोग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। आज के समय में जयपुर राजघराने की बागडोर पद्मनाभ सिंह के हाथ में है।

इससे पहले भवानी सिंह जयपुर राजघराने के मुखिया हुआ करते थे। साल 2013 में उनकी मौत के बाद उनके नाती पद्मनाभ सिंह का राज्याभिषेक किया गया। पद्मनाभ सिंह एक राजा होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के पोलो खिलाड़ी और फैशन आइकन हैं। आज के समय में वह एयरबीएनबी के साथ पार्टनरशिप करके बिजनेस कर रहे हैं।

बीकानेर राजघराना

बीकानेर के लालगढ़ फोर्ट के बारे में तो आप भी जानते होंगे। इस लालगढ़ किले की मालकिन हैं राजश्री कुमारी, जो महाराज करणी सिंह और महारानी सुशीला कुमारी की पुत्री हैं। राजश्री कुमारी के बारे में एक रोचक तथ्य यह भी है कि वह भारत की शार्प शूटर रह चुकी हैं और खेल की दुनिया के एक बड़े पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं।

इतना ही नहीं, राजकुमारी एक लेखिका भी हैं। आज के दौर की सशक्त भारतीय नारी को राजकुमारी बहुत ही अच्छे तरीके से प्रदर्शित करती हैं। बीकानेर के लालगढ़ फोर्ट का एक छोटा सा हिस्सा हेरिटेज म्यूजियम में परिवर्तित करवाया गया है, जिसके जरिए लोग इसके इतिहास के बारे में और भी अधिक जान सकते हैं।

जोधपुर राजघराना

राजघरानों की बात हो और जोधपुर का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता। जोधपुर का राजघराना आज के समय में सबसे चर्चा में रहने वाला राजघराना बन गया है, खासकर जब से उत्तराधिकार की लड़ाई सामने आई है। तब से जोधपुर राजघराना खबरों में बना हुआ है। जोधपुर राजघराना दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट रेजिडेंस रखने वाला राजघराना है, जिनके पास कई शाही होटल और महल हैं।

उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजघराने के तहत ही आता है, जिसकी चर्चा अक्सर सेलिब्रिटी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए की जाती है। प्रियंका चोपड़ा ने भी उम्मेद भवन पैलेस में ही अपनी शादी की थी। मेहरानगढ़ फोर्ट भी जोधपुर राजघराने की संपत्ति का ही एक हिस्सा है। जोधपुर राजघराने को भारत का सबसे शाही राज परिवार माना जाता है। आज के समय में उम्मेद भवन पैलेस के उत्तराधिकारी लक्ष्यराज सिंह हैं।

मेवाड़ राजघराना

मेवाड़ राजघराना भारत के सबसे महान शासकों में से एक महाराणा प्रताप के वंशज हैं, जो आज भी उदयपुर में उसी शान-शौकत के साथ जीते हैं। जिस शान-शौकत के साथ उस समय महाराणा प्रताप रहा करते थे, वही विरासत आज भी जीवित है। उदयपुर में अभी अरविंद सिंह मेवाड़, जो महाराणा प्रताप के 17वें वंशज हैं, को उत्तराधिकार मिला हुआ है।

अरविंद सिंह मेवाड़ एक कामयाब उद्योगपति और हेरिटेज ग्रुप ऑफ होटल्स के मालिक भी हैं। अरविंद सिंह मेवाड़ के पास कई शाही किलों के साथ-साथ गाड़ियों का भी एक बड़ा कलेक्शन मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में करना चाहते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग: इन महलों के बारे में एक बार जरूर जान लीजिए, यादगार हो जाएगी शादी

5379487