Rajasthani Bride: आजकल बड़े-बड़े सेलेब्ट्री राजस्थान को अपनी शादी के लिए चुनते हैं। राजस्थान में शाही शादियों का कल्चर कई सदियों से चलता आ रहा है। आपने अक्सर राजस्थानी शादी में दुल्हन को हमेशा घूंघट में ही देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते है यहां की कुछ खास ज्वेलरी है जिनके बिना एक राजस्थानी दुल्हन अधूरी मानी जाती है।
दुल्हन की पोशाक
राजस्थान की दुल्हन जो जोड़ा पहनती है उसे पोशाक कहते हैं। इसमें एक चोली, कुर्ति, लहंगा और चुनरी होती है। इसे एक खास तरीके से पहना जाता है। पोशाक विभिन्न प्रकार की होती है। किसी में बूटी वर्क होता है तो किसी में स्टोन का काम होता है। कई लोग सोने या फिर चांदी के धागे से तैयार की गई पोशाकें भी अपनी शादियों में पहनते है।
बोर या रखड़ी
पोशाक के बाद सबसे जरूरी चीज है बोर या रखड़ी जो दुल्हन माथे पर एक टीके के तरीके से पहनती है। रखड़ी थोड़ी बड़ी व गोल आकार में होती है। इसपर स्टोन या फिर मैटल का वर्क किया जाता है। कई लोग इसे सोने या चांदी से भी बनाते है।
गले की ज्वैलरी
गले में पहनी जाने वाली राजस्थानी ज्वैलरी को खूब पसंद किया जाता है। इसे आड़ बोला जाता है। सोने का बना यह आड़ मोतियों की मोटी माला से बनाया जाता है। इसे खूबसूरत आड़ को दुल्हन को गले में पहनना अनिवार्य है।
नथ
राजस्थान दुल्हनें नाक में नथ पहनती है। यह नथ जड़ाउ होती है और इसमें मोती का काम किया जाता है। नथ का साइज छोटा या फिर बड़ा हो सकता है। इसे कई लोग चेन के साथ भी पहनते है।
बाजूबंद
बाजूबंद या लूम को दुल्हने हाथ में पहनती है जो देखने में काफी खूबसूरत लगते है। इसमें बड़े-बड़े लूम लटके रहते है। कई लोग सोने के बाजूबंद पर बड़ा आयताकार लोकेट जैसे दिखते है जो जड़ाऊ भी होते है। आखिरी में कमरबंद पहनी जाती है जो राजस्थानी दुल्हन के लुक को चांर चांद लगा देता है।
ये भी पढ़ें:- Folk Drama: राजस्थान के 5 ऐसे लोकनाटक...जो यहां की संस्कृति को दर्शाते हैं, अंदाज देख हो जाएंगे हैरान