rajasthanone Logo
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मदन राठौड़ को एक बार फिर से पार्टी की कमान सौंपी गई है। वो 16वें प्रदेशाध्यक्ष और गैर ब्राह्मण नेता हैं, जिसने यह पद संभाला है।

Madan Rathore becomes New Rajasthan BJP State President: राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मदन राठौड़ को एक बार फिर से पार्टी की कमान सौंपी गई है। वो गैर ब्राह्मण नेता और 16वें प्रदेशाध्यक्ष हैं जिसने यह पद संभाला है। इससे पूर्व रहे प्रदेशाध्यक्षों में 24 वर्ष तक ब्रह्माण नेताओं का प्रदेशाध्यक्ष के रूप में वर्चस्व रहा है। बता दें भारत के साथ साथ राजस्थान की राजनीतिक अस्तित्व में आए भाजपा को 44 साल से अधिक का समय हो चुका है। इस दौरान भाजपा 5 बार राजस्थान की सत्ता का शिखर छू चुकी है।

24 साल संभाली 7 ब्राह्मणों ने पार्टी

बता दें 44 साल की पार्टी में सर्वाधिक 24 साल तक 7 ब्राह्मण नेताओं ने राजनीतिक दिशा दी है। इसके साथ ही जगदीश कुमार माथुर से लेकर मदन राठौड़ के र16 वें प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने तक 2 कायस्थ, 2 राजपूत, 2 वैश्य तथा 1 जाट व अन्य जाति के नेताओं ने अध्यक्षता को संभाला है। इन 7 ब्राह्मणों में हरिशंकर भाभड़ा, ललित कुमार चतुर्वेदी, भंवरपाल शर्मा, डॉ महेश चंद्र शर्मा, रघुवीर सिंह कौशल, अरूण चतुर्वेदी तथा सी पी जोशी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे।

राजस्थान भाजपा में अब तक रहे प्रदेशाध्यक्षों की सूची

1. जगदीश कुमार माथुर – वर्ष 1980-81 तक
2. हरिशंकर भाभड़ा – वर्ष 1981-86 तक
3. भंवरपाल शर्मा – वर्ष 1986-88 तथा 2000-02
4. ललित कुमार चतुर्वेदी – वर्ष 1988-89 तथा 2003-06
5. रामदास अग्रवाल – वर्ष 1990-97
6. रघुवीर सिंह कौशल – वर्ष 1997-99
7. गुलाबचंद कटारिया – वर्ष 1999-2000
8. वसुंधरा राजे सिंधिया – वर्ष 2002-03 तथा 2013-14
9. डॉ महेश चंद्र शर्मा- वर्ष 2006-08
10. ओमप्रकाश माथुर – वर्ष 2008-09
11. अरुण चतुर्वेदी – वर्ष 2009-13
12. अशोक परनामी – वर्ष 2014-18
13. मदनलाल सैनी – वर्ष 2018-19
14. डॉ सतीश पूनिया – वर्ष 2019-23
15. डॉ सी. पी. जोशी – वर्ष 2023-24
16. मदन राठौड़ – वर्तमान

2 बार प्रदेशाध्यक्ष तो 2 बार सीएम बनीं वसुंधरा राजे

राजस्थान भाजपा की राजनीति में यदि किसी नेता के सर्वाधिक प्रभाव की बात करें तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ही एक मात्र नेत्री रहीं जो 2 बार राज्य की सीएम के साथ ही 2 बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी रहीं। इसके साथ ही उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है जिसमें उनके प्रदेशाध्यक्ष रहते ही भाजपा दोनों बार भारी बहुमत से विजयी होकर राजस्थान की सत्ता तक पहुंची थी। पहली बार 2002-03 में तो दूसरी बार 2013-14 में तो उनकी अध्यक्षता में ऐतिहासिक जीत हासिल कर चुकी है।

ये भी पढें-

5379487