Rajasthan BJP declared Mandal Presidents in Dungarpur: भाजपा में अखिल भारतीय स्तर पर संगठन में नियुक्तियों का दौर आरंभ हो चुका है। इसी क्रम में राजस्थान भाजपा संगठन में भी नियुक्तियों को आरंभ कर दिया है। हालांकि इन नियुक्तियों में बूथ मंडल तथा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के तत्काल पश्चात राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। किंतु आंतरिक गुटबाजी के कारण इस प्रक्रिया में लगभग एक पखवाड़े का विलंब हो चुका है।
राजस्थान भाजपा के संगठन में अब डूंगरपुर में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा के साथ ही शुरुआत कर दी है। भाजपा के डूंगरपुर चुनाव अधिकारी नारायण पुरोहित की ओर से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। पार्टी ने फिलहाल 24 में से 21 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है, जबकि 3 मंडलों की घोषणा शेष है। संगठन स्तर पर भी सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया गया है।
आइये जानते हैं डूंगरपुर मंडल की नव नियुक्तियां
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। संगठन पूर्व के सह प्रभारी प्रभु पंड्या तथा गजेंद्र सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि डूंगरपुर नगर मंडल का अध्यक्ष नयन सुथार को बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अध्यक्षों में निम्न नामों की घोषणा भी की गई-
विछिवाड़ा – नरसिंह फलात
देवसोमनाथ- किरण पंड्या
मांडविया- सुरेश चंद्र रोत
वेणेश्वर- जयेश सेवक
चिखली- अनंत डामोर
आसपुर- नेपाल सिंह राठौड़
गंगेश्वर- परेश गमेती
देवल- रमेश घोघरा
पूजपुर- रामजी पाटीदार
आशापुरा- गजेंद्र सिंह चौहान
गौरेश्वर- गिरीश पाटीदार
सागवाड़ा ग्रामीण- अनीता पंड्या
सिद्धनाथ- हसमुख पटेल
ओबरी- महेंद्र सिंह पवार
सीमलवाड़ा- परेश पाटीदार
सालारेश्वर- महेश हीरा डामोर
पाणली- प्रवीण रोत
कुआ- मगन डामोर
चितरी- बलबीर अहारी
सागवाड़ा नगर- यशवंत गवारिय उपरोक्त को मंडल अध्यक्ष का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। इसके बाद अब बचे हुए मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द हो सकती हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की कवायद भी जल्दी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है अब भाजपा डूंगरपुर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी युवा चेहरे को सौंप सकती है।
पिछले माह ही होनी थी नियुक्तियां
बता दें भाजपा संगठन में आंतरिक गुटबाजी होने के कारण बूथ मंडल पर नियुक्तियों में विलंब हुआ। जबकि 10 जनवरी 2025 तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जानी चाहिए थी। जबकि इन बूथ अध्यक्ष तथा उसके सदस्यों का चयन पिछले वर्ष 5 दिसंबर 2024 तक हो जाना चाहिए था। वहीं मंडल अध्यक्षों तथा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की डेडलाइन 30 दिसंबर 2024 रखी गई थी।
इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए भाजपा को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को जयपुर भेजा गया। जिसके बाद ही राजस्थान भाजपा के अलग-अलग गुटों के द्वारा बनाए जा रहे दबावों को शांत किया गया। अब जाकर संगठन नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो सकी है।