rajasthanone Logo
Rajasthan Budget 2025-26: सीएम भजनलाल ने कहा कि यह बजट पीएम मोदी के मिशन GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति) के उत्थान की दिशा में केंद्रित रहेगा। राजस्थान के बजट में नारी शक्ति पर जोर रहेगा।

Rajasthan Budget 2025-26: राजस्थान का बजट सत्र 2025-26 आरंभ होने में बस चंद दिन बचे हैं। राज्य के हर वर्ग की निगाहें सीएम भजनलाल के बजट की ओर टकटकी लगाए हैं। माना जा रहा है इस बार राजस्थान सरकार के बजट में नारी शक्ति पर सर्वाधिक जोर रहने वाला है। सीएम भजनलाल ने कहा कि यह बजट पीएम मोदी के मिशन GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति) के उत्थान की दिशा में केंद्रित रहेगा। पिछले दिनों महिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक और उनके लिए गए सुझावों के आधार पर  राज्य सरकार ने इस दिशा में प्रयास करना आरंभ कर दिया है।

GYAN केंद्रित होगा बजट

सीएम भजनलाल ने बजट 2025-26 का ध्येय स्पष्ट करते हुए कहा कि इस बार का बजट पीएम मोदी के मिशन GYAN के उत्थान की प्रतिबद्धता पर आधारित होगा, जो विगत एक साल में हमारी सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता तथा सुरक्षा की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्हीं के आधार पर हमारा यह विश्वास है कि जब किसी राज्य की महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार ही नहीं, समाज भी सशक्त होता है। तभी एक सशक्त राष्ट्र का भी निर्माण होता है। हमारी सरकार इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

इन योजनाओं पर रहेगा जोर

सीएम भजनलाल का सबसे अधिक जोर बाड़मेर की चर्चित जिला कलेक्टर के आइडिया प्रोग्राम ‘राजस्थान मरू उड़ान’ के पंखों को मजबूत करने पर केंद्रित हो सकता है। जिसका उद्देश्य ही महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, ड्राइविंग प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग के साथ ही ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर आवश्यक हो सकते हैं।  

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम संतान के जन्म पर दी जाने वाली राशि को 5000 से बढ़ाकर 6500 रू. कर दी है। इसी योजना में किसी दिव्यांग गर्भवती को यह राशि 10 हजार रु. दी जा रही है। इसी योजना में दूसरी संतान बालिका होने पर केंद्र सरकार जहां 6 हजार रु. देती है तो राज्य सरकार दूसरी संतान (लड़का या लड़की) होने पर 6 हजार देती है। अब तक 3 लाख 32 हजार लाभार्थी लाभ ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Budget 2025: ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ मिशन पर सरकार, इन 4 नीतियों पर रहने वाला है सबसे अधिक जोर

5379487