rajasthanone Logo
राजस्थान के शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया वार्ता के दौरान बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को 2 जल परियोजनाओं से जल्द ही भरपूर मात्रा मेंं पानी मिलेगा।

UDH minister Jhabar Singh Kharra on Shekhawati Region Water Crisis: राजस्थान के शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया वार्ता के दौरान बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को जल्द ही पेयजल तथा सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के लिए जारी 2 परियोजनाओं का काम इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। भजनलाल सरकार जानती है कि यहां के लोगों को लंबे समय से गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार इस संकट को दूर करने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है।

जानें कौन सी हैं वो महत्वपूर्ण जल परियोजनाएं

बता दें राजस्थान की इन 2 जल परियोजनाओं से शेखावाटी क्षेत्र के जल संकट का अगले 100 साल तक का समाधान होने वाला है। चूंकि शेखावाटी के लोगों को पीने के पानी के साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 2 बड़ी जल परियोजनाओं कुंभाराम तथा नहरी योजना को मिशन मोड पर पूरा करने का बीड़ा उठाया है। जो कि इस दिशा में शेखावाटी के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। इसकी डीपीआर का काम विगत दिसंबर 2024 में ही पूरा हो गया था और अब इस साल के अंत तक दोनों परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा।  

शेखावाटी के इन क्षेत्रों को मिलेगी राहत

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के अनुसार कुंभाराम परियोजना तथा नहरी परियोजना समूचे शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, झुंझुनू, चुरू तथा नीमकाथाना के लोगों के लिए वरदान साबित होने जा रही है। यहां के लोगों को परियोजना का लोकार्पण होते ही भरपूर मात्रा में पेयजल के साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए भी पानी के संकट का स्थाई समाधान हो जाएगा। इससे इस क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखेगा। यहां के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के साथ ही पलायन से मुक्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान आवासन मंडल की नई योजना: अब इन 5 शहरों में जल्द पूरा होगा अपने सपनों के घर का सपना, जानिए क्या है पूरी योजना

5379487