Utensil bank in Rajasthan Panchayat: राजस्थान की भजनलाल सरकार राज्य की 1100 से अधिक ग्राम पंचायतों में एक अनूठा बैंक खोलने जा रही है। यह बैंक बर्तनों का होगा, जिसे प्लास्टिक मुक्त गांव अभियान के तहत खोला जा रहा है। इन बर्तन बैंकों में रखे बर्तनों का किराया मात्र 3 रूपए प्रति बर्तन सेट रखा जाएगा। इन बर्तनों का उपयोग ग्रामीणों द्वारा अपने निजी आयोजनों से लेकर सामुदायिक कार्यक्रमों तक में किया जा सकेगा। राज्य सरकार का ऐसा मानना है कि इस बैंक से हुई आय से ग्राम पंचायतों अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।
प्लास्टिक मुक्त गावों बनाने की योजना
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक खोलने की योजना बनाई थी। इसकी घोषणा पहले ही बजट में की जा चुकी थी। इसके तहत प्रथम चरण में 1000 गांवों में बर्तन बैंक खोलने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1-1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इससे बर्तनों के 400 सेटों की खरीदी की जाएगी।
बर्तन बैंक की गाइडलाइंस हुई जारी
राजस्थान के पंचायती राज विभाग के शासन सचिव जोगाराम पटेल के द्वारा बर्तन बैंक के संबंध में आधिकारिक गाइडलाइन जारी कर दी हैं। गाइडलाइंस के अनुसार एक सेट में 1 थाली के अंदर 3 कटोरी 1 चम्मच तथा 1 गिलास होगा। हर पंचायत के लिए ऐसे 400 सेट खरीदे जाएंगे। इस सेट के प्रत्येक बर्तन पर संबंधित ग्राम पंचायत का नाम तथा स्वच्छ भारत मिशन को छपवाया जाएगा। ये सेट प्रत्येक 5 वर्ष पर बदल दिए जाएंगे। लेकिन अच्छी स्थिति वाले बर्तनों को निर्बाध रूप से काम में लेते रहेंगे। साथ ही बर्तनों की न्यूनतम संख्या को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए पंचायतों को समय-समय पर खरीदने का अधिकार होगा।
महिला स्वयं सहायता समूह करेगा संचालन
बर्तन बैंक का संचालन राजीविका द्वारा संचालित स्वयं सहायता महिला समूह द्वारा किया जाएगा। यह समूह की बर्तनों से संबंधित सार संभाल, समूचा हिसाब किताब, लोगों के लेने से लेकर उनके द्वारा जमा कराए जाने लेखा जोखा रखेगा। महिला समूह का चयन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की समिति करेगी। इसके साथ ही बर्तनों के किराए से अर्जित राशि को बर्तन बैंक में ही जमा होगी, जिसका इस्तेमाल बर्तनों के सार संभाल इत्यादि में होगा। दिव्यांगों , बीपीएल धारकों, अनुसूचित जाति-जनजातियों के अलावा विशेष परिस्थितियों में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- खाटू श्याम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब रेलवे से होगी सीधी पहुंच, जानें रेलवे स्टेशन को लेकर क्या बोले खेल मंत्री अश्विनी वैष्णव?