History of Jaipur: गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर जयपुर शहर राजस्थान की राजधानी है। 467 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए जयपुर की स्थापना सन 1727 में की गई थी। आज के समय में यहां की अनुमानित जनसंख्या 40 लाख से ज्यादा है। अपनी समृद्ध भवन निर्माण परंपरा, सरल संस्कृत और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध जयपुर, यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में शामिल है। भारत के टूरिस्ट सर्किट गोल्डन ट्रायंगल का एक हिस्सा जयपुर भी है। गोल्डन ट्रायंगल सर्किट में दिल्ली, आगरा और जयपुर आते हैं। मानचित्र पर देखने पर यह त्रिभुजाकार दिखाई पड़ता है, जिस कारण इसे गोल्डन ट्रायंगल कहा जाता है।
क्या है खास?
तीन ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरे इस शहर को आधुनिक समय के शहरी योजनाकारों द्वारा सबसे व्यवस्थित और नियोजित शहरों में गिना जाता है। भारत के सबसे प्रभावशाली वास्तुकारों में से एक, विद्याधर भट्टाचार्य, इस शहर के वास्तुकार थे। जयपुर शहर की स्थापत्य कला की पहचान यहां के महलों और घरों में लगे गुलाबी पत्थरों से होती है।
जयपुर को सबसे पहले स्टेनली रीड ने 'पिंक सिटी' का नाम दिया था। माना जाता है कि ब्रिटिश जमींदार सवाई राम सिंह ने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस ऑफ वेल्स अल्बर्ट के स्वागत के लिए 1876 ईस्वी में पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजा दिया था और तभी से इस शहर का नाम गुलाबी शहर पड़ गया।
जयपुर की स्थापना और राजधानी बनने का इतिहास
जब 17वीं शताब्दी में मुगलों की ताकत कम होने लगी, तब भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अराजकता बहुत ज्यादा बढ़ गई, और अलग-अलग राज्यों ने खुद को मुगलों से अलग एक स्वतंत्र राज्य बनाने की कोशिश की। उस समय सामंत भारमल के पुत्र सवाई जयसिंह को अपनी विरासत संभालने और राजकाज के सुचारू संचालन के लिए राजधानी आमेर छोटी लगने लगी। इसलिए उन्होंने नई राजधानी स्थापित करने के लिए जयपुर की कल्पना की।
इसके अलावा नई राजधानी स्थापित करने के दो और प्रमुख कारण थे। उस समय आमेर की जनसंख्या काफी ज्यादा बढ़ गई थी और वहां जल की कमी हो गई थी। जयसिंह को इस शहर को बसाने से पहले इसकी सुरक्षा की चिंता थी। इसलिए, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सात मजबूत दरवाजों के साथ यहां की किलेबंदी करवाई। कुछ ऐतिहासिक किताबों के अनुसार यह भी माना जाता है कि जयपुर देश का पहला पूरी योजना से बनाया गया शहर था।
जयपुर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल
जयपुर अपने पर्यटन स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां कई पर्यटन स्थल हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। जयपुर के पर्यटन स्थलों में हवा महल, जयपुर सिटी वॉल, आमेर फोर्ट, बिरला मंदिर, जल महल, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, वर्ल्ड ट्रेड पार्क और जंतर मंतर शामिल हैं। यह सभी प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जहां हर दिन दर्शकों की काफी भीड़ होती है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान के नीमराना किले का इतिहास: जहां 15 अगस्त 1947 को फहराया गया बार झंडा, जानिए इसकी अनोखी कहानी