Lalgarh Palace Bikaner: राजस्थान के बीकानेर शहर में कई ऐसी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जानी जाती है। उन्हीं में से एक है बीकानेर का लालगढ़ पैलेस है, जिसे देखने और घूमने के लिए लोग दूर-दूर से लोग आते हैं। इतिहासकारों के मुताबिक इस महल का निर्माण 20वीं शताब्दी में महाराजा गंगा सिंह के द्वारा कराया गया था।
अनोखी कलाकृतियों के लिए जाना जाता है महल
इस महल के भीतर आपको अनोखी और विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां देखने को मिल जाएगी, जो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। महल की भव्य सजावट और डिजाइन को देखने के लिए सालाना हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।
महल से जुड़ा इतिहास
जानकारी के मुताबिक साल 1902 से लेकर 1926 के बीच लालगढ़ पैलेस का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने कराया था। माना जाता है कि इस महल की सजावट आज भी वैसी की वैसी ही है जैसी 20वीं सदी में हुआ करती थी। कई इतिहासकारों का कहना है कि महाराजा गंगा सिंह ने अपने पिता महाराजा लालसिंह की याद में इस महल का निर्माण कराया था।
महल के अंदर बना हुआ है पुस्तकालय
इस महल की खास बात यह है कि इसके अंदर पर्यटकों के पढने के लिए भव्य पुस्तकाल भी बनाया गया है। यहां रखे सोने, चांदी और तांबे के कई सामानों पर अभी भी संस्कृत भाषा से कुछ लिखा हुआ है। इस पुस्तकालय में हड़प्पा सभ्यता और गुप्त काल समय की भी कई कलाकृतियों को पर्यटकों के लिए रखा गया है।
हेरिटेस होटल में तब्दील हो गया है महल
इस महल को साल 1974 में दो हिस्सों में विभाजित किया गया था, जिसका एक हिस्सा होटल में बदल दिया गया है। लालगढ़ किले में करीब 59 कमरे मौजूद है। यहां आए महमानों के लिए खास अंदास में कमरों को सजाया जाता है। साथ ही कॉन्फ्रेंस रूम, मिनी बार व बिजनेस सेंटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें:- ओम के आकार का है राजस्थान का यह शिव मंदिर: तैयार करने में लग गए 28 साल, जानें कैसी है इसकी खूबसूरती