rajasthanone Logo
Raj Ranchhodji Temple: जोधपुर का रणछोड़जी मंदिर जिसमें भगवान कृष्ण चांदी के सिंहासन पर विराजमान है। वहीं भगवान कृष्ण की मूर्ति काले पत्थर की बनी हुई है, जिसमें हीरे-मोती से भगवान की आंखे बनी हैं।

Raj Ranchhodji Temple: भगवान कृष्ण को हिंदू धर्म में कई नाम से जाना जाता है। उनके नटखट और बालपन को भक्त काफी आनंदमयी होकर गुणगान करते हैं। धर्म ग्रंथो की बात करें तो भगवान कृष्ण को कई नाम से जाना जाता है जैसे कि कन्हैया, बंसी वाले, रुक्मिणी वल्लभ, बिहारी जी, रसिक बिहारी आदि। इस तरह के कई नाम भगवान कृष्ण के विख्यात है। भगवान के हर नाम के पीछे कोई ना कोई पौराणिक कहानी भी है। ऐसे में भगवान कृष्ण का एक और अनोखा नाम है रणछोड़ जी। आईए जानते हैं कि आखिर क्यों भगवान कृष्ण को रणछोड़ भी कहा जाता है- 

कैसे भगवान कृष्ण कहलाए रणछोड़?

सुनकर थोड़ी हैरानी होगी कि कैसे जहां जहां एक और भगवान कृष्ण के सहारे महाभारत जैसे युद्ध की शुरुआत हुई। पांडवों के बड़े-बड़े धनुर्धर का एकमात्र भरोसा भगवान श्री कृष्णा थे। उन्हें उम्मीद थी कि अगर उनके साथ स्वयं भगवान कृष्ण है, तो उन्हें युद्ध जीतने से कोई नहीं हरा सकता है। वहीं कैसे हर तरह से सक्षम भगवान कृष्ण अपने शत्रु का मुकाबला ना कर मैदान छोड़कर भाग गए थे। मगध के शासक जरासंध ने कृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा था। क्योंकि भगवान कृष्ण को मथुरा वासियों की बेहद चिंता थी। उन्हें पता था कि मथुरा के लोग बेहद नरम स्वभाव और नाजुक दिल के हैं। उन्हें इस तरह के युद्ध की समझ और परख नहीं है। जिस वजह से भगवान कृष्ण को लगा कि यह युद्ध करने की सही जगह नहीं है। इसलिए भगवान कृष्ण अपने बड़े भाई बलराम सहित समस्त प्राजजनों के साथ मथुरा छोड़ने का निर्णय लिया और वह द्वारका की ओर बढ़ने लगे। जब भगवान कृष्ण को मैदान से भागते हुए जरासंध ने देखा तो उसने कृष्ण को रणछोड़ कहा।

ये भी पढ़े:  कोटा का यह मंदिर प्रसिद्ध है NEET और JEE में सिलेक्शन के लिए, दीवारों पर लिखते ही पूरी होती हैं इच्छाएं

भगवान रणछोड़ की यहां भव्य है मंदिर

 यहां मंदिर में प्रवेश करने पर सामने ही कृष्ण जी की चार फुट ऊंची भव्य मूर्ति है। यह मूर्ति चांदी के सिंहासन पर विराजमान है, मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है जिसमें हीरे-मोती से भगवान की आंखे बनी हैं। इसके अलावा मुर्ति में रणछोड़ जी के सिर पर सोने का मुकुट सजा है और गले में सोने की ग्यारह मालाएं पहनी हुई हैं।

5379487