rajasthanone Logo
Miss World 2025 : 72वां मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन तेलंगाना में होने जा रहा है। जहां दुनिया भर की 120 सुंदरियां भाग लेंगी। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व कोटा की नंदिनी गुप्ता करेंगी।

Miss World 2025: राजस्थान अपने संस्कृति और परंपरा के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां का कोटा शहर शैक्षणिक नगरी के रूप प्रसिध्द है। लेकिन अब कोटा के साथ - साथ राजस्थान का नाम दुनिया भर में हो रहा है। दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कोटा की बेटी करेगी। 72वां मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन तेलंगाना में होने जा रहा है। जहां दुनिया भर की 120 सुंदरियों को कोटा की नंदिनी गुप्ता चुनौती देंगी।
कौन है नंदिनी गुप्ता?
राजस्थान के कोटा कैथून के भांडाहेड़ा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता का बचपन से ही मॉडल बनने का शौक था। नंदिनी गुप्ता ने सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूल शिक्षा ग्रहण की फिर उच्च शिक्षा के लिए मुंबई चली गई। यहां उन्होंने लाला लाजपत राय कॉलेज से स्नातक किया फिर बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की। उनके पिता सुमित गुप्ता पेशे से किसान हैं।

रतन टाटा को आदर्श मानती हैं नंदिनी
 नंदिनी गुप्ता को बचपन से ही मॉडल बनने का शौक था। उनके परिवार के लोग बताते हैं कि वो 3-4 साल की उम्र से ही मॉडल बनने का सपना संजो रखी था। नंदिनी महान रतन टाटा को अपना आदर्श मानती हैं और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से भी इंस्पायर हैं।

साल 2023 में बनी थी मिस इंडिया
नंदिनी गुप्ता सफल मॉडल हैं। साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड  2023 ( Femina Miss India World 2023) का खिताब भी उन्होंने जीता था। जिसके पिछले 2 सालों से मिस वर्ल्ड की तैयारी कर रही हैं।

और पढ़ें...Jaipur Unseen Places: जयपुर की इन जगहों को आज ही बकिट लिस्ट में करें शामिल, खूबसूरती देख यहीं रहने का बना लेंगे मन

कहां आयोजित होगा मिस वर्ल्ड 2025?
मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन तेलंगाना में 7 मई से 31 मई तक होगा। इस मुकाबले के फिनाले में विजेता को मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा ताज पहनाएंगी। पिछले वर्ष 2024 में 71वें. मिस वर्ल्ड का आयोजन मुंबई के बांद्रा स्थित जियो सेंटर में हुआ था।

5379487