rajasthanone Logo
Jaipur Rural Development: राजस्थान के जयपुर जिले में रास्ता खोलो अभियान के तहत लगभग 863 बंद पड़े रास्तों को वापस से खुलवाया गया है, जानिए किन-किन को होगा लाभ।

Jaipur Rural Development: जयपुर जिले में चल रहा रास्ता खोलो अभियान स्थानीय ग्रामीणों के लिए काफी कारगर साबित हुआ, क्योंकि इस अभियान के तहत काफी लंबे समय से बंद सड़कों को फिर से खोला गया और उन्हें बजरी और ब्लॉक सड़कों में अपग्रेड कर दिया गया। इससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी फायदा होगा और उनके दैनिक आवागमन में आसानी रहेगी। 

स्थानीय समुदायों पर महत्वपूर्ण प्रभाव

फागी के लसाडिया पंचायत में गडूड़ा और चकवाडा के बीच की यात्रा में 10 किलोमीटर की कमी आई है। इस सुधार से लगभग 5000 ग्रामीणों को लाभ हुआ है जिससे उनकी दैनिक यात्रा पर काफी असर पड़ेगा और वह काफी आसान हो जाएगी। प्रशासन ने न केवल 30 साल पुरानी सड़कों को फिर से शुरू किया है बल्कि इन सड़कों पर बजरी डालकर इनका पुनः निर्माण भी शुरू कर दिया है। 

मात्र साढ़े चार महीने में  863 सड़कों को खोला गया है। यह सड़कें गांव, खेतों और ढाणियों तक फैली हुई थी और वर्षों से बंद थी।

तहसीलवार उपलब्धियां

15 नवंबर 2024 से 28 मार्च 2025 तक फागी तहसील में रिकॉर्ड 70 सड़के फिर से खोली गई है जिनमें 40 सड़कों पर बजरी सड़क का काम और दो सड़कों पर ब्लॉक रोड का निर्माण चल रहा है।

अन्य तहसीलें

जयपुर तहसील- 4 सड़कें, कलवाड़ तहसील8 सड़कें, आमेर तहसील - 56 सड़कें, जमवारामगढ़ तहसील - 38 सड़कें, आंधी तहसील - 34 सड़कें, बस्सी तहसील - 41 सड़कें, तुंगा तहसील - 39 सड़कें, शाहपुरा तहसील - 56 सड़कें, जोबनेर तहसील - 55 सड़कें, किशनगढ़-रेनवाल तहसील - 45 सड़कें, फुलेरा तहसील - 49 सड़कें, रामपुरा-डाबड़ी तहसील - 32 सड़कें, जालसू तहसील - 26 सड़कें, चौमू तहसील - 56 सड़कें, सांगानेर तहसील - 21 सड़कें, चाकसू तहसील - 51 सड़कें, कोटखावदा तहसील - 33 सड़कें, माधोराजपुरा तहसील - 46 सड़कें, दूदू तहसील - 49 सड़कें, मौजमाबाद तहसील - 54 सड़कें


सड़कों को किया गया अपग्रेड 

यह सड़कें सिर्फ खोली ही नहीं गई हैं बल्कि प्रशासन ने इन मार्गों पर बजरी और सीमेंट के साथ ही कंक्रीट से सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। इसे सुनिश्चित होगा कि यह खोली गयी सड़क लंबे समय तक चलेंगी और साथ ही सुरक्षित परिवहन प्रदान करेंगी। अधिकारी इन सुधारो को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जोरों शोरों से मेहनत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- CM Bhajanlal Sharma: कोटा के छात्रों को सीएम का बड़ा तोहफा, 1.25 लाख पदों पर नई भर्ती की घोषणा

5379487