rajasthanone Logo
Police Recruitment 2025: प्रदेश में कांस्टेबल की भर्ती के लिए 6500 पदों पर प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। अब जल्द की पुलिस मुख्यालय से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Police Constable recruitment 2025: भजनलाल सरकार ने प्रदेश के युवाओं के बेहतरीन तोफ़ा दिया है। प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के करीब 6500 पदों पर भर्ती करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। पुलिस मुख्यालय भी सरकार की इस कवायद को आगे बढ़ाने में लग गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जल्द की 6500 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। बिपिन कुमार पाण्डेय (प्रदेश की पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के ADG) बताते हैं कि राजस्थान पुलिस में 6500 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। 

10 फरवरी तक देनी है ख़ाली पदों की लिस्ट

प्रदेश के RAC बटालियन के IG, जयपुर और जोधपुर के पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त मुख्यालय, साथ ही सभी जिलों के SP सहित बड़े अफसरों से 1 फरवरी तक के आधार पर कांस्टेबल, चालक, बैंड, श्वान विभाग, घुड़सवार और पुलिस दूरसंचार के खाली पड़े पदों की रोस्टर रजिस्टर के अनुसार सूचना मांगी जा चुकी है, जिसकी जानकारी देने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। 

अधिकारियों से सारी सूचना प्राप्त होने के बाद खाली पड़े पदों का आकलन करके सामान्य कांस्टेबल, बैंड, चालक, श्वान विभाग, घुड़सवार और कांस्टेबल दूरसंचार के 6500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऑफिशियल्स के अनुसार कांस्टेबल भर्ती की सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी नियमित वेबसाइट को चेक करते रहें।

परीक्षा देने के लिए क्या होगी पात्रता

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए सबसे पहले CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा देनी अनिवार्य है। CET परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही कांस्टेबल की अगली परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 23 साल के बीच होगी अनिवार्य है। साथ ही आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट दी भी जाएगी। इसके अलावा 12वीं पास होना भी अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी...जल्द हो जाएं कांस्टेबल की भर्ती के लिए तैयार, आइए जानते है क्या है पूरी खबर

5379487