rajasthanone Logo
Rajasthan Strongest Fort: राजस्थान अपने प्राचीन धरोहरों के लिए विश्व भर में मशहूर है। आज के इस लेख में बात करने जा रहे हैं एक ऐसे किले की जिसकी दीवार चीन की दीवार जितनी ही लंबी और मजबूत है।

Rajasthan Strongest Fort:  राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कई किलें देखने को मिलेंगे। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं उस किले के बारे में जिसने यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में स्थान प्राप्त किया। आईए जानते हैं क्या है उसके लिए की खास बात। 

कुंभलगढ़ किला 

यह किला उदयपुर से लगभग 84 किलोमीटर दूर है। इस किले का निर्माण महाराणा कुंभा ने करवाया था। इस किले की खास बात इसके चारों ओर बनी विशाल दीवारें हैं। चीन की दीवार के बाद यह दूसरी सबसे लंबी दीवार है। इसकी मजबूती भी चीन की दीवार जितनी ही है।  36 किलोमीटर तक फैली यह दीवार किले की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देती थी। 

काफी चौड़ी हैं यह दीवारें 

कुंभलगढ़ की दीवारें न केवल लंबी है बल्कि यह काफी ज्यादा चौड़ी भी है। यह इतनी चौड़ी है कि एक बार में एक साथ आठ घोड़े चल सकते हैं। इसकी उत्तरी पगडंडी को टूट्या का होड़ा कहा जाता है। किसी के साथ हाथी गुढ़ा की पूर्वी घाटी में उतरने वाले मार्ग को दानिवा कहते हैं। 

किले के अंदर 60 से अधिक मंदिर 

इस किले के अंदर 60 से भी अधिक मंदिर है जिनमें हिंदू और जैन दोनों मंदिर हैं। इन मंदिरों को जटिल नक्काशी से बनाया गया है और हर संरचना मेवाड़ के अतीत की कलात्मक को दर्शाती है। इस किले के पश्चिमी द्वार पर हीराबाड़ी है। साथ ही पास के तल पर कुंवर पृथ्वीराज की छतरी है जिसे उड़ता राजकुमार के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Indo-Pak Border: राजस्थान के इस जिले से लगती है पाकिस्तान की सीमा, जहां सुरक्षा के लिए किए गए कड़े इंतजाम

5379487