rajasthanone Logo
Ajmer Traffic Master Plan: सैलानियों और शहरवासियों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए राजस्थान सरकार ने ट्रैफिक का मास्टर प्लान तैयार किया है, जिससें स्थानीय लोगों व सैलानियों की राह सुगम होगी।

Ajmer Traffic Master Plan: राजस्थान के भरतपुर के बाद अब अजमेर जिले में ट्रैफिक मास्ट प्लान लागू किया जाएगा। भारी ट्रैफिक के कारण पर्यटकों को पुष्कर ब्रह्मा मंदिर व दरगाह जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सैलानियों और शहरवासियों को जाम से छुटकारा दिलाने और पर्यटको को शहर की खास चीजों का लुत्फ उठाने के लिए ट्रैफिक का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इससे अजमेर के स्थानीय लोगों व सैलानियों की राह सुगम हो सकेगी। साथ ही पर्यटन क्षेत्र को भी नए पंख मिलेगें। 

इससे पहले भरतपुर में लागू हुआ था होगा ट्रैफिक मास्टर प्लान

अजमेर से पहले भरतपुर में ट्रैफिक मास्टर प्लान बनाकर लागू किया जा चुका है। जायरीन की सुविधा के लिए अजमेर की दरगाह के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पुष्कर के तीर्थ यात्रियों के लिए घाटी का ट्रैफिक वन-वे तैयार किया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:- Food Security Scheme: भारतीय खाद्य निगम ने बढ़ाई डिपो से गेहूं के उठाव की समय सीमा, आदेश जारी

प्लान में शामिल बिंदु 

1. एडीए की नई योजना के तहत केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान यानी सीएसआईआर ट्रैफिक का मास्टर प्लान बनाया गया है। सीएसआईआर अब तक भरतपुर शहर में तैयार किया जा चुका है। 

2. इसके लिए सरकार की ओर से 1.15 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। वहीं सीएसआईआर की टीम द्वारा शहर का निरीक्षण का कार्य पूरा किया जा चुका है। परिवहन, ट्रैफिक, एडीए, निगम, एनएचएआई समेत विभन्न संबंधित विभागों के अफसरो से चर्चा कर यह फैसला लिया गया है। 

3. शहर के मुख्य मार्केटों, परकोटे के बाजारों में नो वेंडिंग जोन बनाएं जाएंगे। इसके लिए निगम को एडीए व टैफिक पुलिस की ओर से उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया है। 

4. अंबेडकर सर्किल पर स्थित सीपीडब्लूडी की इमारत के चलते मौके पर ब्लाइंड कर्व की स्थित बन रही है। इसके सुधार के लिए भी सीपीडब्लूडी को भी आदेश दिया गया है। 

5. रोडवेज बस स्टैंड के कुंदन नगर रोड पर स्थित गेट को खोलने के लिए नगर निगम को नाले को कवर करने का आदेश दिया गया है। साथ की मार्टिंडल ब्रिज पर स्थायी डिवाइडर तैयार किया जाएगा। 

6. एलिवेटेड रोड के नीचे केवल दोपहिया वाहन खडे करने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए केरबी स्टोन प्लेटफॉर्म का भी निर्माण किया जाएगा।

5379487