rajasthanone Logo
Alwar King Rolls-Royce Story: अलवर के राजा जय सिंह प्रभाकर ने रोल्स रॉयस की 6 कारें खरीदकर उन्हें कचरा उठाने के काम में लगा दिया था। इसके पीछे एक कहानी काफी प्रचलित है।

Alwar King Rolls-Royce Story: आज के समय में लोगों का ख्वाब होता है कि वो लग्जरियस कार ब्रांड रोल्स-रॉयस की कार अपने घर में रखें। हालांकि इस ख्वाब को पूरा करना 90 फीसदी भारतीयों के लिए मुमकिन नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रोल्स रॉयस की कारें आज से नहीं बल्कि राजा-महाराजाओं के समय से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इसको लेकर एक कहानी भी काफी प्रसिद्ध है। 

6 कार खरीदकर उठवाया कचरा

कहा जाता है कि एक राजा ने एक-दो नहीं बल्कि 6 रोल्स रॉयस कार खरीदी थीं और उनमें सफर करने की बजाय उन्हें कचरे की गाड़ी बना दिया था। इसके पीछे एक कहानी काफी प्रचलित है। कहा जाता है कि अलवर के राजा जय सिंह प्रभाकर को महंगी चीजों का बहुत शौक था। वो शानो शौकत पर काफी ध्यान देते थे। वो दिन में कई बार कपड़े बदलते थे और खास अवसरों पर पगड़ी भी बांधते थे। 

लंदन यात्रा के दौरान राजा की बेइज्जती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1920 में अलवर के राजा लंदन यात्रा पर गए थे। उन्होंने वहां पर रोल्स-रॉयस गाड़ियों का शोरूम देखा। राजा को डिस्प्ले पर लगी सभी गाड़ियां पसंद आ गईं। उन्होंने शोरूम के मालिक से कहा कि वो उन सभी कारों को खरीदना चाहते हैं। इस पर शोरूम मालिक को लगा कि वो मजाक कर रहे हैं। इसके कारण उसने राजा को बेइज्जत करके शोरूम से बाहर निकलवा दिया। शोरूम के मालिक को नहीं पता था कि वो भारत का एक राजा है, जो साधारण कपड़ों में आया है। 

राजा ने लिया अपमान का बदला

राजा ने अपने अपमान का बदला लेने की ठानी। राजा ने उसी शोरूम में सूचना भेजी कि राजस्थान के राजा आ रहे हैं। इसके बाद उनके स्वागत में तैयारियां की गईं और राजा ने वहां पहुंचकर सभी 6 गाड़ियां खरीदकर भेरत भेजने को कहा। भारत में रोल्स रॉयस के आने के बाद राजा ने इनका इस्तेमाल नहीं किया और उन्हें कचरा उठाने वाली गाड़ी बना दिया। ये खबर दुनिया भर में आग की तरह फैल गई। 

कंपनी ने चिट्ठी लिखकर मांगी माफी

रोल्स रॉयस कंपनी के मालिक को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने राजा को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी। साथ ही उपहार स्वरूप छह गाड़ियां लेने के लिए कहा। इसके बाद राजा ने कंपनी को माफ करते हुए उन गाड़ियों से कूड़ा उठवाना बंद किया और रोल्स रॉयस के उस उपहार को स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें: वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन है राजस्थान, जानें क्यों है सैलानियों की पहली पसंद

5379487