Rajasthan Diwas 2025: राजस्थान स्थापना दिवस के सात दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन विकास एवं सुशासन उत्सव आयोजित किया। इस महोत्सव में कई योजनाओं का शुभारंभ हुआ। इस उत्सव के दौरान अलवर जिले में 70 करोड रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। आईए जानते हैं क्या-क्या मिलेगा फायदा।
अलवर जिले को मिली 70 करोड़ की सौगात
वन मंत्री संजय शर्मा ने शुरू की जा रही परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। अलवर में 23 करोड रुपए की अनुमानित लागत से 24 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और इसी के साथ 48 करोड रुपए की लागत से 15 अतिरिक्त कार्यों की आधारशिला रखी गई।
आपणो अग्रणी राजस्थान का बड़ा विजन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऑनलाइन प्रसारण के जरिए लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के हर कोने के विकास के लिए 10000 करोड रुपए के लागत वाली परियोजनाओं की घोषणा की है। इसी के साथ पत्रकार स्वास्थ्य कवरेज का भी शुभारंभ किया गया।
क्या-क्या योजनाएं हैं शामिल
अब फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है साथ ही या आदेश दिए गए हैं कि उनकी मंजूरी जल्द से जल्द की जाए। इसी के साथ विभाग के कार्यों को सुव्यवस्थित करने के लिए नई जिलों में डीएमएफटी की स्थापना की जाएगी। किसी के साथ पर्यावरण और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए भी दिशानिर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी और अब उप पंजीयक कार्यालय का समय बढ़ाकर सप्ताह में 2 दिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कर दिया गया है। इसी के साथ नई चिकित्सा एप का शुभारंभ और ई गवर्नेंस पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: भजनलाल ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकार हेल्थ योजना के साथ चिकित्सा ऐप का किया शुभारंभ