rajasthanone Logo
Bank Holiday In Rajasthan: आज यानी मंगलवार को नए महीने के पहले दिन राजस्थान के बैंक में केवल वित्तीय रिपोर्टिंग और अन्य खातों से संबंधित कार्य होंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसे पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है।

Bank Holiday April 2025: आज 01 अप्रैल 2025 से नया वित्तीय वर्ष शुरु हो गया। इसी नए वित्तीय वर्ष के साथ कई बदलाव भी होने जा रहे हैं। बैंक भी मंगलवार 01 अप्रैल को खुली तो रहेंगी लेकिन कोई भी आम ग्राहक अपना कोई भी काम नहीं करा सकेगा। आज यानी मंगलवार को नए महीने के पहले दिन राजस्थान के बैंक में केवल वित्तीय रिपोर्टिंग और अन्य खातों से संबंधित कार्य होंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसे पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। इसके साथ ही आरबीआई ने पूरे अप्रैल महीने के हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी। आइए आपको बताते हैं इस महीने कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

अप्रैल में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
इस नए वित्त वर्ष 2025 के पहले महीने अप्रैल में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी बैंक संबंधी काम है तो पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। इसके अलावा आप ऑनलाइन भी अपना काम करवा सकते हैं।

इस महीने कब - कब बैंक रहेंगे बंद

  1. 1 अप्रैल: वार्षिक खातों को बंद करने के लिए बैंक में आम लोगों के लिए काम बंद रहेंगे।
  2. 5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन पर हैदराबाद तेलंगाना में छुट्टी रहेगी।
  3. 10 अप्रैल: महावीर जन्मकल्याणक (महावीर जयंती) के उपलक्ष्य में बैंक अवकाश रहेगा, लेकिन इस दिन ओडिशा, तमिलनाडु, चंडीगढ़, बिहार, त्रिपुरा, जम्मू, कश्मीर, गोवा, केरल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
  4. 14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, विशु, बिजू, बुइसू महोत्सव, महा विशुव संक्रांति, तमिल नववर्ष दिवस, बोहाग बिहू और चेराओबा जैसे कई पर्व शामिल हैं। हालांकि, यह अवकाश नई दिल्ली, मध्य प्रदेश और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में नहीं मनाया जाएगा।
  5. 15 अप्रैल: बंगाली नववर्ष दिवस, हिमाचल दिवस और बोहाग बिहू के अवसर पर हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के बैंकों में ताला लगा रहेगा।
  6. 16 अप्रैल: बोहाग बिहू पर केवल असम खासकर गोहावटी में अवकाश रहेगा।
  7. 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे के कारण ज्यादातर राज्यों में बैक बंद रहेंगे।
  8. 21 अप्रैल: मिजोरम में गरिया पूजा का पर्व है इस कारण यहां बैंक बंद रहेंगे।
  9. 29 अप्रैल: भगवान श्री परशुराम जयंती पर हिमाचल प्रदेश में अवकाश रहेगा।
  10. 30 अप्रैल: बसव जयंती और अक्षय तृतीया के कारण कर्नाटक के बैंक में अवकाश रहेगा।

और पढ़ें...LPG Cylinder Price Drop: महंगाई के बीच राहत की सांस, आज से LPG गैस 41 रुपए सस्ता...जानें नई कीमत

5379487