Rajasthan Weather Update Today: मार्च महीना का पहला सप्ताह खत्म हो गया है और होली का त्योहार भी नजदीक आ गया है। ऐसे में मौसम अपना रंग तेजी से बदल रहा है। राजस्थान तेज हवाओं की चपेट में आ ग़या है जिसके चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई है।
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार 48 घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, इसके पहले राजस्थान के में मौसम ठंडक दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो आज यानी 7 मार्च शुक्रवार से मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में होली तक रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
होली पर गर्मी की तपिश
मौसम विभाग की माने तो आज से 10 मार्च के बीच सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों की यानी कि 11 मार्च तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिसके चलते सर्वाधिक तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को बीकानेर में 32.6 डिग्री,जैसलमेर में 34.5 डिग्री,जयपुर में 31.0 डिग्री,चित्तौड़गढ़ में 33.7 डिग्री,सीकर में 29.0 डिग्री,चूरू में 31.2 डिग्री,कोटा में 30.6 डिग्री,जोधपुर में 33.7 डिग्री, अजमेर में 31.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 31.1 डिग्री सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें:- Gantholi Village Holi: भरतपुर का गांठौली गांव, जहां के गुलाल कुंड में मिलते हैं राधा कृष्ण की होली खेले जाने के साक्ष्य
जाने अपने जिलों के न्यूनतम तापमान का हाल
बुधवार को न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 14.4 डिग्री, जैसलमेर में 14.6 डिग्री,कोटा में 13.5 डिग्री,जयपुर में 15.7 डिग्री,जोधपुर में 11 डिग्री,सीकर में 7.5 डिग्री,चित्तौड़गढ़ में 8 डिग्री,बीकानेर में13.6 डिग्री,अजमेर में 16.9 डिग्री,श्री गंगानगर में 11.2 डिग्री और चूरू में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
आने वाले सप्ताह में प्रचंड गर्मी
होली तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। धीरे धीरे ठंड का असर कम होने के साथ-साथ गर्मी में इजाफा होगा। रात के साथ दिन के तापमान में इजाफा होगा।
ये भी पढ़ें...Rajasthan Pearl King: नरेन्द्र सिंह गिरवा के सफलता की अनोखी कहानी, गलत टाइपिंग की वजह से बन गए पर्ल किंग