rajasthanone Logo
Amer Mirror Palace: अगर आप जयपुर घूमने जा रहे हैं तो आमेर किले के शीश महल को देखना ना भूलिएगा। आज हम आपको बताएंगे यहां की कुछ खास बातें।

Amer Mirror Palace:  यह महल राजस्थान की सबसे आकर्षक चीजों में से एक है। इस महल के अंदर किए गए जटिल दर्पण का काम, शानदार नक्काशी उस समय की शिल्प कौशल की भव्यता को दर्शाते हैं। आईए जानते हैं इस महल से जुड़ी हुई कुछ बातें।

इतिहास और निर्माण 

इस महल को राजा मानसिंह के शासनकाल के दौरान 1727 के दशक में बनवाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि रानी सितारों के नीचे सोना चाहती थी। उनकी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए राजा ने इस महल का निर्माण करवाया। उन्होंने आर्किटेक्ट आसिफ खान को एक कांच से ढकी जगह बनाने का काम सोपा, जो सिर्फ एक मोमबत्ती से ही तारों से जगमगाते आकाश की चमक को प्रतिबिंबित कर सके। इस महल के निर्माण का काम 1600 के दशक की शुरुआत में हुआ और 1727 तक पूरा हो गया। इस महल में लगाए गए शीशे बेल्जियम से मंगवाए गए थे। 
इस महल की दीवारों और छतों पर कांच के फूल और कीमती पत्थर सजे हुए हैं। इस महल की खास बात यह है कि मात्र दो मोमबत्तियां जलाने से यह पूरा महल रोशन हो जाता है।  हालांकि अंदर से इस शीश महल का प्रवेश प्रतिबंधित है और पर्यटक सिर्फ बाहर से ही इसकी भव्यता को देख सकते हैं। 

समय और प्रवेश शुल्क 

 आप 9 बजे  के बाद से शाम के 4 बजे  तक जा सकते हैं। भारतीय पर्यटकों को ₹10 शुल्क देना होगा जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए ₹50 शुल्क है। अगर आप फोटोग्राफी करना चाहते हैं यहां पर तो भारतीयों के लिए स्टिल कैमरा के लिए ₹50 और विदेशियों के लिए ₹70 है और वीडियो कैमरा के लिए ₹100 देने होंगे।

कैसे जाएं 

आप जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी यहां आ सकते हैं,  जो की शहर के केंद्र से मात्र 14 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा आप जयपुर रेलवे स्टेशन से भी यहां पर आ सकते हैं। पर्यटक यहां पहुंचने के लिए स्थानीय बसों, निजी टैक्सियों आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

और पढ़ें...Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुनी पीएम मोदी की 121वीं मन की बात, प्रधानमंत्री के संबोधन को बताया प्रेरणादायी

5379487