Rajasthan Road Trip: महलों और अपनी शाही विरासत के लिए यह राज्य पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। जो लोग यात्राओं के शौकीन है उनके लिए सड़क मार्ग से राजस्थान जाना और भी आनंदमय हो सकता है। अगर आप दिल्ली रहते हैं और अपनी भीड़ भाड़ की जिंदगी से किनारा कर के ऐतिहासिकता और समृद्ध संस्कृति का मजा लेना चाहते हैं तो आज ही अपने बैग पैक कर लीजिए। आज के इस लेख में हम जानेंगे दिल्ली से राजस्थान की पांच सड़क यात्राओं के बारे में जो आपको रोमांच से भर देगी।
दिल्ली से जयपुर
अगर आप शाही जिंदगी का मजा लेना चाहते हैं तो राजस्थान के गुलाबी शहर कहे जाने वाले जयपुर के लिए अपनी सीट बेल्ट बांध लिजिए। एनएच 48 से यात्रा शुरू करके आप नीमराना फोर्ट पैलेस में एक शानदार छुट्टी बिता सकते हैं। यहां आपको आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसी शाही इमारतों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही जयपुर जाने के बाद आप चोखी ढाणी की यात्रा करना ना भूले। यहां आपको पारंपरिक भोजन लोक संगीत और गांव की जीवन शैली को देखने का मौका मिलेगा। दिल्ली से यह मात्र 280 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के लिए आपको 5 से 6 घंटे का ही समय लगेगा।
दिल्ली से पुष्कर
अगर आप शांत और सुकून वाली जगह जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक खूबसूरत यात्रा होगी। एक शांत झील के किनारे बसा यह शहर अरावली पहाड़ियों से गिरा हुआ है। दिल्ली से जब आप पुष्कर के लिए चलेंगे तो रास्ते में आपको हरे भरे नजारे देखने को मिलेंगे। आपको बता दें की पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही आप यहां पर ऊंट मेले का भी आनंद ले सकते हैं। दिल्ली से यह 410 किलोमीटर दूर है। आप एनएच 48 के माध्यम से दिल्ली से जयपुर और उसके बाद एनएच 58 से अजमेर होते हुए पुष्कर पहुंच सकते हैं।
दिल्ली से जोधपुर
अगर आप राजपुताना इतिहास को और ज्यादा जानना चाहते हैं तो जोधपुर आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा। नीले रंग से रंगा यह शहर ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। शहर के ऊपर विशाल मेहरानगढ़ किला आपको राजपुताना इतिहास की कहानी सुनाएगा। साथ ही जब आप जोधपुर जाएं तो भवन पैलेस को देखना ना भूले। यह शहर दिल्ली से 590 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां जाने के लिए आपको 10 से 11 घंटे लगेंगे। एनएच 48 से जयपुर उसके बाद एनएच 62 से जोधपुर की यात्रा काफी सुखद होगी।
दिल्ली से उदयपुर
उदयपुर को ईस्ट का वेनिस कहा जाता है। हालांकि यह शहर दिल्ली से है काफी दूरी पर है लेकिन यह सफर आपके समय की भरपाई अच्छे से करेगा। क्या आपको खूबसूरत झीलें देखने को मिलेंगी। सूर्यास्त के वक्त पिछोला झील पर आप नाव की सवारी कर सकते हैं। यह दिल्ली से 660 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां जाने में आपको 11 से 12 घंटे लगेंगे। आप एनएच 48 से जयपुर उसके बाद एनएच 58 से भीलवाड़ा के बाद चित्तौड़गढ़ के रास्ते से उदयपुर पहुंच सकते हैं।
दिल्ली से रणथंबोर
अगर आप वन्यजीव प्रेमी है तो रणथंबोर आपके लिए सबसे बढ़िया जगह है। भारत के सबसे मशहूर राष्ट्रीय उद्यानों में से एक यह जगह आपको बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का मौका देगी। रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान में आपको रोमांचक सफारी का आनंद मिलेगा। साथ ही आप रणथंबोर किले की भी यात्रा कर सकते हैं। दिल्ली से यह 670 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एनएच 44 से सवाई माधोपुर के जरिए आप रणथंबोर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Panchmel Dal: ऐसे बनाएं राजस्थानी पंचमेल दाल, खाते ही लोग बोलेंगे 'वाह'